scriptअस्पताल में गलत काम करते पकड़ा गया यह डॉक्टर… | ACB grabbed doctor in Banswara, taking bribe | Patrika News

अस्पताल में गलत काम करते पकड़ा गया यह डॉक्टर…

locationजयपुरPublished: Oct 16, 2018 09:13:07 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

अस्पताल में गलत काम करते पकड़ा गया यह डॉक्टर…

ACB grabbed doctor in Banswara, taking bribe

ACB grabbed doctor in Banswara, taking bribe

बांसवाड़ा: महात्मा गांधी अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा गया। एसीबी के अनुसार एमबी अस्पताल में गायनिक चिकित्सक पवन शर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। पीड़ित ने एसीबी को शिकायत दी कि वह आॅपरेशन के लिए पवन शर्मा से मिला। पवन शर्मा ने आॅपरेशन के लिए उससे पांच हजार रुपए मांगे। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराने के लिए पीड़ित को डॉक्टर के पास भेजा। जिसके बाद सत्यापन होने पर एसीबी ने जाल बिछाया। मंगलवार शाम को पीड़ित ने डॉक्टर पवन को एक हजार रुपए दिए। इशारा मिलने पर एसीबी टीम ने आरोपी पवन शर्मा को पकड़ लिया। जिसके पास से रिश्वत की राशि बरामद की गई। जांच में सामने आया कि पीड़ित पहले भी डॉक्टर पवन को एक हजार रुपए दे चुका है। एसीबी आरोपी पवन शर्मा से पूछताछ कर रहीं है। वहीं, पवन शर्मा की संपति की जांच पड़ताल भी की जा रहीं है। आरोपी पवन शर्मा को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो