जयपुर

बछड़ी से कुकर्म का आरोप

बछड़ी के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने रविवार रात को चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जयपुरNov 30, 2015 / 08:33 pm

jainarayan purohit

बछड़ी के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने रविवार रात को चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोहनलाल पुत्र अर्जुनराम नायक निवासी 3 पीएस हाल निवासी 19 बीबी मैरिज पैलेस में मजदूरी करता है, वह पैलेसे के बाहर झौंपडी में रहता है। आरोप है कि 15 नवंबर 2015 को रात्रि 7 बजे दो युवक 8 माह की बछड़ी के साथ कुकर्म कर रहे थे। मौका देखकर भाग गए। दोबारा 27 नवंबर को फिर कुकर्म करके भाग गए। 28 नवंबर को सामने नहर की पुलिया के पास वे छिपकर बैठ गए। रात्रि 7 बजे के आसपास चार लड़के पुल पर बैठकर शराब पीने लग गए तो तीनों को पकड़ लिया, एक भाग गया। पकड़े लड़कों ने अपने जानकार को बुला लिया। इस पर तीनों को छोड़ दिया। रविवार को 11 बजे उन्हें बुलाया तो वे नहीं आए। थानाधिकारी ने उच्चाधिकारयों से वार्ता कर मामला दर्ज कर लिया।

Hindi News / Jaipur / बछड़ी से कुकर्म का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.