scriptगुटका बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार | Accused selling gutka arrested | Patrika News
जयपुर

गुटका बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने देश और राज्य में कोविड 19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम और गुटका और ध्रुमपान साम्रगी रोक के बाद भी इसे बेचने वाले दो जनों को गिरफ्तार किया है।

जयपुरApr 23, 2020 / 08:02 pm

Lalit Tiwari

गुटका बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार

गुटका बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने देश और राज्य में कोविड 19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम और गुटका और ध्रुमपान साम्रगी रोक के बाद भी इसे बेचने वाले दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराने की दुकान पर गुटका तम्बाकू महंगे दामों पर बेच रहा था। वहीं सरस डेयरी बूथ पर गुटका तम्बाकू बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी (पश्चिम) कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि झोटवाड़ा पुलिया के नीचे जाट के कुए का रास्ता पुरानी बस्ती नाहरगढ़ निवासी नाथूलाल (65) की किराने की दुकान है। सूचना मिली थी कि दुकान में बीडी सिगरेट और गुटका को महंगे दामों पर बेचा जा रहा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाट के कुए का रास्ता पुरानी बस्ती निवासी नाथूलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से गुटका, सिगरेट, रजनीगंधा तुलसी, तम्बाकू, बीड़ी सहित अन्य सामान बरामद किया है। उधर पुलिस ने सरस डेयरी बूथ की आड में गुटका सिगरेट बेचने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि गणपति नगर नांगल जैसा बोहरा निवासी चन्द्र प्रकाश की निवारू रोड पर सरस डेयरी बूथ है। सूचना मिली थी कि सरस डेयरी के उत्पाद बेचने की आड में ग्राहकों को बीडी सिगरेट और गुटका बेचा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चन्द्र प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गुटका, तम्बाकू, बीडी, सिगरेट सहित अन्य सामान बरामद किया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो