चालक और खलासी ने जैसे—तैसे अपनी जान बचाई। मशीनरी और अन्य कामों में आना वाला यह तेजाब बेहन ज्वलनशील था। हादसे के जाम के हालात बन गए। यातायात को एक तरफा किया गया और उसके बाद तेजाब को वहां से हटाना शुरू किया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस जगह पर आए दिन हादसे होते हैं। जिसके चलते ब्रेकर भी लगाए गए हैं लेकिन उसके बाद भी वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और बाद में अचानक ब्रेक लगाते हैं। जिससे बड़े वाहन संभल नहीं पाते और पलट जाते हैं। लोगों का कहना था कि अगर यह हादसा दिन के समय होता तो हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाना मुश्किल था।
उधर महुवा में भी देर रात सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रक ने टोल नाके के नजदीक एक टोल कर्मी को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जब परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को लगी तो टोल के नजदीक जाम लगा दिया गया। बाद में पुलिस ने समझाईश कर जाम खुलवाया और यातायात का सुचारु किया।