scriptग्रेटर नगर निगम सीमा में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, 6 माह के लिए सील | Action on illegal constructions, sealed for 6 months | Patrika News

ग्रेटर नगर निगम सीमा में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, 6 माह के लिए सील

locationजयपुरPublished: Mar 06, 2021 02:58:04 pm

Submitted by:

Amit Pareek

मालवीय नगर और मानसरोवर में सतर्कता शाखा की कार्रवाई
 

अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई।

अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई।

जयपुर. ग्रेटर नगर निगम सीमा क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सतर्कता शाखा ने मालवीय नगर जोन में तीन अवैध निर्माणों को 6 माह के लिए सील कर दिया। सील खुर्द-बुर्द करने के मामले में भूस्वामी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया। आयुक्त यज्ञ मित्र सिंहदेव के निर्देश पर सभी कार्रवाई की गई।
मालवीय नगर जोन उपायुक्त सुरेश चौधरी ने बताया कि बिना स्वीकृति, बिना मानचित्र अनुमोदन करवाए तीन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। सेक्टर 3 के एक प्लॉट के पास भूस्वामी की ओर से तहखाना व भूतल का अवैध निर्माण कवाया जा रहा था। पिछले साल अगस्त में अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। इसके बावजूद मालिक ने सील को खुर्द-बुर्द कर तहखाना और भूतल में शटर लगवाए। इस पर परिसर को पुन: सील किया गया। साथ ही भूस्वामी एजे खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। सेक्टर १२ में सैटबैक में व्यावसायिक उद्देश्य से भूस्वामी अमित अग्रवाल की ओर से अवैध निर्माण करवाया जा रहा था जिसे 6 माह के सील किया गया। इसी तरह मानसरोवर स्थित विजय पथ पर भूखंड स्वामी अशोक भूटानी की ओर से अवैध निर्माण करवाया जा रहा था जिसे ६ माह के लिए सील किया गया।
कैरिंग चार्ज वसूला
ग्रेटर नगर निगम की सतर्कता शाखा ने मानसरोवर, मालवीय नगर, भांकरोटा, अजमेर रोड कस्तूरबा नगर, निर्माण नगर, आदर्श बाजार, नेहरू उद्यान तथा जेडीए के सामने किए अस्थायी अतिक्रमण हटवाकर दो कैंटर सामान जब्त किया। इस दौरान अतिक्रमण करने व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान कर 16 हजार रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो