scriptजल संसाधन प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता में कमी तो होगा एक्शन | Action will be taken if there decrease in quality in water resource | Patrika News

जल संसाधन प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता में कमी तो होगा एक्शन

locationजयपुरPublished: Sep 21, 2021 07:59:05 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

—–

माही की मेहर : शाम को खोले माही के 16 गेट, बही अथाह जलराशि

माही की मेहर : शाम को खोले माही के 16 गेट, बही अथाह जलराशि

जयपुर। जल संसाधन विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी राज ने मंगलवार को सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यों में गुणवत्ता पर फोकस करने भी जरूरत जताई। राज्य के परिप्रेक्ष्य में उपलब्ध सतही पानी, भूजल की स्थिति, बेसिनवार मौजूदा परियोजनाएं, प्रगतिरत परियोजनाओं एवं बेसिनों में उपलब्ध सरप्लस पानी की उपलब्धता पर चर्चा की। उन्होंने परवन परियोजना एवं ईसरदा बांध परियोजना के बारे में भी जानकार ली। बैठक में विभाग के मुख्य अभियन्ता-स्टेट वाटर प्लानिंग विभाग रवि सोलंकी, मुख्य अभियन्ता-कमाण्ड एरिया डवलपमेन्ट असीम मार्कण्डेय तथा मुख्य अभियन्ता-गुण नियंत्रण एवं सतर्कता अमरजीत सिंह मेहरड़ा शामिल हुए।
सिंचाई के पानी पर भी मंथन
बैठक में इन्दिरा गांधी नहर परियोजना, भाखड़ा नहर परियोजना, गंगनहर परियोजना तथा चम्बल कमाण्ड परियोजना जैसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में काश्तकारों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। राज्य में संभागवार वर्षा की स्थिति एवं बांधों में उपलब्ध पानी की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो