scriptAfter all, why were more than 28 women MLAs never elected in Rajasthan | Women Reservation Bill: आखिर राजस्थान में 28 से ज्यादा महिला विधायक कभी क्यों नहीं चुनी गई? | Patrika News

Women Reservation Bill: आखिर राजस्थान में 28 से ज्यादा महिला विधायक कभी क्यों नहीं चुनी गई?

locationजयपुरPublished: Sep 20, 2023 03:35:15 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

राजस्थान में 1952 से लेकर 2018 तक के चुनावों में कभी 28 से ज्यादा महिला विधायक नहीं चुनी गई।

r_cartoon.jpg
जग्गोसिंह धाकड़/जयपुर. लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने का देश की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा। इससे तमाम राजनीतिक दलों पर महिलाओं को अधिक टिकट देने का दबाव होगा। भले ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण वाला बिल इस बार के विधानसभा चुनावों में लागू नहीं हो पाए, लेकिन महिला संगठन महिलाओं को अधिक टिकट देने की मांग करेंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों पर पहले से अधिक महिलाओं को उम्मीदवार बनाने का मनोवैज्ञानिक और नैतिक दबाव भी होगा। अभी तक राजनीतिक दल आधी आबादी को पूरा अधिकार देने के दावे तो करते रहे, लेकिन जब टिकट देने का समय आता तो उसमें महिलाओं को बराबरी का हक नहीं दिया गया। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 सहित इससे पहले के चुनावों में कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों ने महिलाओं को ज्यादा टिकट देने में कभी रुचि नहीं दिखाई। इस बार दोनों प्रमुख दलों में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावेदारी जताई है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में कांग्रेस की करीब 80 महिलाओं ने दावेदारी जताई है। वहीं, इस बार भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी पहले से ज्यादा संख्या में दावेदारी की है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.