scriptआज नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान कृष्ण, ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव | After nandotsav, Lord Krishna shobhayatra run in city | Patrika News

आज नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान कृष्ण, ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

locationजयपुरPublished: Sep 03, 2018 08:53:42 pm

Submitted by:

Rajkumar Sharma

भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीकृष्ण के नगर भ्रमण के दौरान परकोटा व यात्रा मार्ग की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

jaipur news

आज नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान कृष्ण, ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

जयपुर
शहर आराध्य गोविंददेवजी के मंदिर में मंगलवार को नंदोत्सव के बाद शाम चार बजे भगवान कृष्ण की शोभायात्रा रवाना होगी। यात्रा बड़ी चौपड, संागानेरी गेट, न्यूगेट, त्रिपोलिया बाजार, चान्दपोल बाजार व बगरूवालों का रास्ता होते हुए गोपीनाथजी के मंदिर पहुंचेगी। इस चलते यात्रा मार्ग की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
शोभा यात्रा के मार्ग पर पार्किंग नहीं होगी व शोभायात्रा के दौरान सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वहीं, यातायात समानान्तर मार्गो पर संचालित होगा।
जोरावर सिंह गेट, रामगंज चौपड, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट, संजय सर्किल से शाम तीन बजे से बसों व भारी वाहनों का चार दीवारी में आवागमन बन्द रहेगा।
शोभायात्रा मार्ग वाले बाजारों में यातायात 15 मिनट पूर्व ही अन्य मार्गों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
भारी वाहन, रोडवेज की बसें एवं ट्रक मध्य रात्रि तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली व आगरा से आने वाली बसों को गोविन्द मार्ग से निकाला जाएगा।
दोपहर 3.30 बजे से सांगानेर से आमेर जाने वाली सिटी बसें नारायण सिंह तिराहा से गोविन्द मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर होकर धोबीघाट, रामगढ़ मोड, आमेर रोड से आ व जा सकेंगी।
रेलवे स्टेशन से छोटी चौपड़ होकर रामगंज चौपड़ की तरफ चलने वाली सिटी बसें संजय सर्किल से डायवर्ट होंगी और रामगंज चौपड़ से आने वाली सिटी बसें घाटगेट होकर आ सकेंगी।
दोपहर 3 बजे से शोभा यात्रा के समापन तक जयपुर से दिल्ली व आगरा आने-जाने वाली रोडवेज बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। ये बसें 22 गोदाम, रामबाग सर्किल, नारायण सिंह तिराहा, गोविन्द मार्ग से ट्रांसपोर्ट नगर होकर आ व जा सकेंगी।
सांगानेर से छोटी चौपड़ जाने वाली सिटी बसें व मिनी बसें एमजीडी स्कूल तक सकेंगी। साथ ही ये यहीं से वापस सांगानेर जाएंगी।
रामगढ़ मोड से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आ सकेंगे। वहीं, बसें भी बाईपास होकर ही जाएंगी।
साथ ही इस दौरान ई-रिक्शा का प्रवेश चार दीवारी क्षेत्र में बंद रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो