scriptरणथंभौर के बाद अब सरिस्का वन क्षेत्र में घुसे शिकारी | After Ranthambore, now hunters roam the Sariska forest area | Patrika News

रणथंभौर के बाद अब सरिस्का वन क्षेत्र में घुसे शिकारी

locationजयपुरPublished: Feb 15, 2020 11:27:04 am

Submitted by:

HIMANSHU SHARMA

शिकारियों ने बंदूक से दो वन्यजीवों का किया शिकार

After Ranthambore, now hunters roam the Sariska forest area

After Ranthambore, now hunters roam the Sariska forest area


जयपुर
रणथंभौर के बाद अब सरिस्का वन क्षेत्र के वन्यजीवों पर भी शिकारियों की नजर हैं। गुरुवार को रणथंभौर के कैमरे में वन्यजीव का शिकार कर ले जा रहे शिकारी नजर आए। जिसका शोर अभी थमा ही नहीं था कि अब सरिस्का के वनक्षेत्र मेंघुसे शिकारियों ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। सरिस्का के वनक्षेत्र में घुस कर बंदूक से वन्यजीवों का शिकार करने वाले दो शिकारी पकड़े गए हैं। इन्होंने सरिस्का की सदर रेंज में जाकर शिकार किया। हालांकि शिकार करने के बाद यह पकड़े गए जिनसे विभाग व पुलिस की टीम ने दो मृत खरगोश बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों शिकारियों ने बंदूक से खरगोश को छर्रें मारकर इनका शिकार किया। वन विभाग व पुलिस को शिकार की सूचना मिलने पर पुलिस व विभाग की टीम इनके गांव में पहुंच गई जहां पर इनके पास से यह मृत खरगोश बरामद हुए। शिकारियों ने पहले भी वनक्षेत्र में जाकर शिकार करने की वारदात को कबूल किया हैं। पकड़े गए शिकारी राहुल और राधेश्याम बावरिया है। इनसे एक बंदूक भी बरामद हुई है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। वहीं सदर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी रेंजों में 24 घंटे गश्त कराने के आदेश भी दिए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो