भाजयुमो को सौंपी जिम्मेदारी— भारतीय जनता पार्टी की ओर से नेताजी के जन्म दिवस को मनाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को दी गई है। इनके कार्यकर्ता, प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारी तक इसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके लिए भाजयुमों के जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम करने के निर्देश दे दिए गए है। सभी जिलों में भाजयुमो की ओर से अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाना तय किया है।
वर्ष में एक बार रक्तदान करने का संकल्प भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से साल में एक बार रक्तदान करने का संकल्प लिया जाएगा । रक्तदान संकल्प अभियान की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में करेंगे।
राष्ट्रीय माइक्रो डोनेशन रैली—
प्रदेश मीडिया प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि बोस की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित 'राष्ट्रीय माइक्रो डोनेशन रैली' को संबोधित करेंगे। इस रैली को राजस्थान प्रदेश के सभी मंडलों पर भाजयुमो कार्यकर्ता लाइव सुन सकेंगे।