कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र के अलावा भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर, लालकोठी और आदर्श नगर थानाधिकारियों को ड्रोन उपलब्ध करवाए गए है। इससे वह गली मोहल्लों में सोशल डिस्टेंसिंग व लोगों की आवाजाही पर नजर रखे हुए है।
शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण की विकट परिस्थिति में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जयपुर पुलिस की सोशल मीडिया सैल और साइबर ब्रांच कार्यवाही करेगी। कोरोना के संबंध में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के संबंध में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले की सूचना देने के लिए वाट्सअप हैल्प लाइन नम्बर 7300363636 दिए गए हैं। साइबर सैल, तकनीकी शाखा, अभय कमाण्ड और फील्ड के अधिकारी इस पर नजर रखे हुए हैं।
शहर में लॉकडाउन घोषणा के बाद से प्राइवेट और सार्वजनिक परिवहन के साधनों मिनी बस, बस, ऑटो टैक्सी, ई-रिक्शा आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए 262स्थानों पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जा रही है। तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर जयपुर शहर में 376 वाहनों को जब्त किया गया। अब तक की गई कार्रवाई में 7,751 वाहन जब्त किए गए हैं।
शहर में पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को दस जनों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस इस मामले में अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों से भिन्न दुकानें खोलने के संबंध में अब तक 50 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस अब तक 18 जनों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस की ओर से जागरूकता संदेश भी दिया जा रहा है। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए अहम सामाजिक दूरी बनाने के उद्देश्य से जयपुर शहर में पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए अहम सामाजिक दूरी बनाने के उदेश्य से जयपुर शहर में पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक और प्रेरित किया जा रहा हैं।
वी स्टे एट वर्क फॉर यू
स्टे एट होम फॉर योर फैमली