scriptफिर शुरू हुई चुनाव परिणाम पर रार | Again the election results started | Patrika News

फिर शुरू हुई चुनाव परिणाम पर रार

locationजयपुरPublished: Jun 04, 2020 05:13:14 pm

Submitted by:

manoj sharma

-युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला कराया दर्ज

yu_congress.jpg
जयपुर. राजस्थान में पहली बार ऑनलाइन कराए गए मतदान और उसके बाद परिणाम का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी चुनावी प्रक्रिया कटघरे में हैं। इस मामले में जोधपुर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. वी. श्रीनिवास, प्रभारी कृष्णा अलोवरो के अलावा चुनावी प्रभारी अरुण त्यागी और राज्य चुनाव अधिकारी जगदीप संधु के खिलाफ रामचंद जलवानियां ने मामला दर्ज करवाया है। जलवानियां का आरोप है कि चुनाव में धांधली हुई है और केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी मर्जी से नतीजे घोषित करवाए हैं। वहीं, सात अप्रेल को चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व चुप है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़े सुमित भगासरा सहित जिला अध्यक्षों का चुनाव परिणाम रुका हुआ है। प्रदेश प्रभारी अब्राहम राय मणि ने बताया कि कोरोना की वजह से इस मामले की कोई जानक ार नही है। अब तक जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है।
पहले दिन से ही विवाद
ऑनलाइन चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी लगातार मना कर रहे थे। इसके बाद भी ऑनलाइन की मतदान कराया। इसके बाद परिणामों में इतनी गडगड़़ी हुई कि जब मतों की गिनती हुई तो सुमित भगासरा को सर्वाधिक वोट मिले थे, लेकिन एक महीने बाद परिणाम जारी हुए तो वो तीसरे स्थान पर चले गए और उनके चुनाव परिणाम को भी रोक दिया। वहीं मुकेश भाकर को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो