scriptलुटेरों ने मचाया फिर आतंक, पता पूछने के बहाने महिला से उतरवाए सोने के कड़े | again two male thugs who rubbed a women on the pretext of asking for address | Patrika News

लुटेरों ने मचाया फिर आतंक, पता पूछने के बहाने महिला से उतरवाए सोने के कड़े

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2017 11:12:00 am

Submitted by:

rajesh walia

शहर के जवाहर नगर थाना इलाके में महिला के साथ ठगी होने का मामला सामने आया है। जिसमें दो युवकों ने एक महिला से पता पूछने के बहाने उसके हाथ से सोने के कडे उतरवा लिए।

जयपुर में लुटेरे दिन-रात आतंक मचा कर शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कभी किसी महिला के हाथ से पर्स छीना जा रहा है तो कभी किसी के गले से सोने की चेन। इतना सब कुछ होने के बावजूद पुलिस शहर में लुटेरों को पकडऩे में नाकाम दिख रही है। इसी बात का फायदा उठाते हुए एक बार फिर बदमाशों ने एक महिला को शिकार बनाया।


शहर के जवाहर नगर थाना इलाके में महिला के साथ ठगी होने का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवकों ने एक महिला से पता पूछने के बहाने उसके हाथ से सोने के कड़े उतरवा लिए। सूचना के अनुसार पुलिस ने घटना जवाहर नगर निवासी ममता के साथ हुई जब वह शाम को घर से घूमने के लिए निकली थी।
इसी दौरान दो युवक महिला के पास आए और पता पूछने के बहाने आरोपियों ने महिला को बातों में लगा लिया। इसी दौरान महिला को बातों में उलझा कर युवकों ने महिला के हाथ से कडे उतरवा लिया और मौके से फरार हो गए। महिला घर लौटने के बाद अपने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद महिला के बताए हुलिए के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो