Agneepath Scheme का विरोध कर रही कांग्रेस को विधायक वासुदेव देवनानी ने नसीहत दी है। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सेना और देश की सुरक्षा के मामलों पर तो राजनीति नहीं करें। ‘अग्निपथ’ जैसी उत्कर्ष योजनाओं पर युवाओं को अनावश्यक भ्रमित कर कांग्रेस कुछ नहीं पा सकेगी।
Agneepath Scheme का विरोध कर रही कांग्रेस को विधायक वासुदेव देवनानी ने नसीहत दी है। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सेना और देश की सुरक्षा के मामलों पर तो राजनीति नहीं करें। ‘अग्निपथ’ जैसी उत्कर्ष योजनाओं पर युवाओं को अनावश्यक भ्रमित कर कांग्रेस कुछ नहीं पा सकेगी। योजना से सेना तो मजबूत होगी ही साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा भी पहले से बेहतर और मजबूत हो सकेगी लेकिन पता नहीं क्यों कांग्रेस और कांग्रेसियों के पेट में दर्द उठा है। शायद सेना और देश की सुरक्षा इनको पसंद नहीं है। कांग्रेस सेना और देश की सुरक्षा के साथ राजनीति करना बंद करें, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केन्द्र सरकार को देश कानून और संविधान से चलाने की नसीहत तो दे रहे हैं लेकिन खुद नसीहत का पालन नहीं कर रहे हैं। अच्छा यह होता कि वे नसीहत देने से पहले खुद उसका पालन करते। ईडी ने कानून और संविधान के मुताबिक ही राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है फिर भी कांग्रेस चिल्ला रही है। पूछताछ कानून और संविधान के निमित्त होने के बाद भी धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह करना कांग्रेस की कथनी और करनी मे अंतर को दर्शाता है।
ऐसे लोगों से देश का भला करने की अपेक्षा करना व्यर्थपूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को हिटलर बताए जाने पर देवनानी ने कहा कि जिन्हें प्रधानमंत्री पद की मर्यादाओं का ख्याल नहीं उनसे देश का भला करने की अपेक्षा रखना व्यर्थ है। प्रधानमंत्री पद पर आसिन व्यक्ति की मौत की बात करना क्या संविधान और कानून सम्मत है ? देवनानी ने अग्निपथ पर राजनीति बंद करने, देश को कानून तथा संविधान निमित्त चलाने की नसीहत देने से पहले कांग्रेसियों द्वारा खुद पालने करने और प्रधानमंत्री पद की मर्यादाओं का सदा स्मरण रखने की सलाह दी है।