scriptAgneepath Scheme: कांग्रेस का प्रदर्शन सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़-देवनानी | Agneepath Scheme Congress Protest Bjp Vasudev devnani Statement | Patrika News

Agneepath Scheme: कांग्रेस का प्रदर्शन सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़-देवनानी

locationजयपुरPublished: Jun 27, 2022 07:17:09 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

विधायक वासुदेव देवनानी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रर्दशन को ‘नौटंकी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि सेना और राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना के खिलाफ प्रदर्शन होना सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस नहीं चाहती की देश की सेना और सुरक्षा मजबूत हो।

Agneepath Scheme: कांग्रेस का प्रदर्शन सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़-देवनानी

Agneepath Scheme: कांग्रेस का प्रदर्शन सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़-देवनानी

विधायक वासुदेव देवनानी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए प्रर्दशन को ‘नौटंकी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि सेना और राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना के खिलाफ प्रदर्शन होना सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस नहीं चाहती की देश की सेना और सुरक्षा मजबूत हो।

देवनानी ने कहा कि अग्निपथ योजना पूर्णतया देशहित में है। इस योजना से सेना तथा देश की सुरक्षा पहले से अधिक ‘युवा’, आधुनिक एवं सशक्त होगी। ‘अग्निवीरो’ को 4 साल बाद अनेक लाभ मिल सकेंगे। अग्निपथ के सुखद परिणाम चार साल बाद देशवासियों के सामने होंगे। इस प्रकार की राष्ट्रहिताय योजना केवल भारत लागू कर रहा है ऐसा भी नहीं है, दुनिया के कई देशों की सरकारों ने अपनी सेना और देश की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए अपने-अपने देशों में लागू की है। देश की सेना और सुरक्षा की रत्तीभर भी चिंता अगर कांग्रेस को होती तो वह अग्निपथ पर प्रदर्शन करने के बजाए समर्थन में उतरती।

देवनानी ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य ही है कि संविधान और लोकतंत्र रक्षा का झूठा राग अलापने वाली कांग्रेस न केवल अग्निपथ जैसी योजना का विरोध कर रही है? बल्कि अनावश्यक जवानों को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है। वैसे कांग्रेस और कांग्रेसियों की आजादी से देश को कमजोर करने की नीतियां ही रही है, जो आज भी जारी है। कांग्रेस प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को भ्रमित करना चाहती थी लेकिन फेल साबित हुई। प्रदर्शन में युवाओं ने रुचि नहीं दिखाई। कांग्रेस युवाओं की भीड जुटाने में नाकाम रही। देश से खत्म होती कांग्रेस की भलाई इसी में ही कि वह राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ी इस योजना का विरोध करना बंद करे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो