scriptकृषि कानून किसानों पर कुठाराघात, राज्य सरकार किसानों के साथ – मंत्री भूपेश | Agriculture law strikes on farmers, state government along with farmer | Patrika News

कृषि कानून किसानों पर कुठाराघात, राज्य सरकार किसानों के साथ – मंत्री भूपेश

locationजयपुरPublished: Jan 09, 2021 06:43:49 pm

Submitted by:

Ashish

केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में शनिवार को प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ( Women and Child Development Minister Mamta Bhupesh ) के नेतृत्व में भांडारेज मोड़ से भांडारेज कस्बे तक पदयात्रा ( padyatra ) निकाली गई।

Agriculture law strikes on farmers, state government along with farmer

कृषि कानून किसानों पर कुठाराघात, राज्य सरकार किसानों के साथ – मंत्री भूपेश

जयपुर/दौसा

केंद्र सरकार के कृषि बिल ( agricultural bill ) के विरोध में शनिवार को प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ( Women and Child Development Minister Mamta Bhupesh ) के नेतृत्व में भांडारेज मोड़ से भांडारेज कस्बे तक पदयात्रा ( padyatra ) निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने भाग लिया, जिसके चलते करीब 4 घंटे तक दौसा लालसोट मार्ग आंशिक रूप से जाम रहा। पदयात्रा को लेकर भांडारेज मोड़ पर किसानों द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान पदयात्रा पर जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 1 दर्जन से अधिक जगह कार्यकर्ताओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस दौरान डीजे की धुन पर, राष्ट्रगीत की धुन के साथ कार्यकर्ता नाचते गाते हुए चले और बीच-बीच में मंत्री ममता भूपेश किसानों के समर्थन में नारे लगवाए।

कृषि कानून किसानों पर कुठाराघात
भांडारेज कस्बे में पहुंचने के साध ही मंत्री ममता भूपेश ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों बिल देश के अन्नदाता के साथ कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि यह काले कानून किसानों के हित में नहीं है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। जब तक इन काले कानूनों को सरकार वापस नहीं लेगी, तब तक कांग्रेस किसानों के साथ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह काले कानून देश के धनाढ्य लोगों के लिए बनाए गए हैं, जिससे किसानों की जमीनों के साथ अन्याय किया जाए। जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए कानून ला रहे हैं। किसानों के खेतों में बड़े-बड़े गोडाउन बना दिए जाएंगे, उनकी जमीन लीज पर ले ली जाएंगी और देश के किसानों के साथ अन्याय होगा।

केन्द्र पर साधा निशाना
मंत्री भूपेश ने कहा किदेश का किसान 45 दिन से धरने पर बैठा हुआ है और देश के प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने कहा कि पूर्व में भी केंद्र की सरकार जीएसटी लेकर आई, नोट बंदी लेकर आई लेकिन देश की जनता चुप रही। लेकिन अब यह कानून देश के अन्नदाता के खिलाफ है। ऐसे में आज पूरे देश में इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ये हुए शामिल
कार्यक्रम को पूर्व प्रधान लटूर मल सैनी, सरपंच राम प्रसाद बैरवा, पूर्व सरपंच दुर्गा लाल सैनी, सरपंच मंजू देवी बरखेड़ा सरपंच बीना देवी, रलावता सरपंच कालूराम गुर्जर, नांगल चांपा सरपंच शंभू दयाल बैरवा विजय सिंह किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मीणा, हीरालाल सैनी पूर्व सरपंच दुर्गा लाल सैनी, रामजीलाल खटीक सीताराम मौर्य, बने सिंह गुर्जर, कृष्ण मुरारी पंचोली, रामधन सैनी, गिर्राज सैनी, राजेंद्र सैनी, नाहर सिंह, नवल ठेकेदार, अमर सिंह, कमल पोसवाल, महेंद्र गुर्जर, वीरू गुर्जर ,देशराज भांडारेज, गोविंद सहाय पाडली, दिनेश पाराशर, कमलेश मीणा, लक्ष्मण फौजी, सियाराम दुबे, राजकुमार बैरवा, अमित पापड़दा, हेमराज मीणा, महेश, रामअवतार गोठड़ा, बशीर खान, सुभाष मरिया समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो