scriptकृषि मंत्री ने पौधरोपण कर दी स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि | Agriculture Minister laid saplings on tribute to late Rajiv Gandhi | Patrika News

कृषि मंत्री ने पौधरोपण कर दी स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

locationजयपुरPublished: Aug 20, 2020 06:16:11 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

कहा,पर्यावरण को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

कृषि मंत्री ने पौधरोपण कर दी स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

कृषि मंत्री ने पौधरोपण कर दी स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

कृषि मंत्री ने पौधरोपण कर दी स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
कहा,पर्यावरण को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

राजीव गांधी आधुनिक भारत का निर्माता एवं दूरदर्शाी सोच वाले नेता
कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर यहां कनकपुरा रोड स्थित गोकुलपुरा फाटक पर पौधरोपण किया। उन्होंने भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता एवं दूरदर्शाी सोच वाले नेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कटारिया ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति पौधा जरूर लगाएं और उसकी समुचित देखरेख कर पेड़ बनाएं। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रकृति को बचाने और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की।
इस अवसर पर जयपुर विकास प्राधिकरण के सहायक वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, रेंजर राघवेन्द्र सिंह, रेंजर नरपत सिंह, जयकुमार जैन बड़जात्या, समाजसेवी गोपाल शर्मा, राजू जांगिड़,भोजराज सिंह राजावत, हरिराम जाट, हनुमान जाट सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो