scriptRIP Ahmed Patel: राजस्थान की सियासत में भी शोक की लहर, जानें गहलोत-राजे-पायलट सहित अन्य नेताओं ने क्या कहा? | Ahmed Patel Passes away, political leaders condolence messages | Patrika News

RIP Ahmed Patel: राजस्थान की सियासत में भी शोक की लहर, जानें गहलोत-राजे-पायलट सहित अन्य नेताओं ने क्या कहा?

locationजयपुरPublished: Nov 25, 2020 10:09:10 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ( Ahmed Patel ) का निधन, प्रदेश की सियासत में भी शोक की लहर, गहलोत-राजे-पायलट सहित कई नेताओं ने जताया दुःख, शोक सन्देश में बताया भारतीय राजनीति को बड़ी क्षति
 

Ahmed Patel Passes away, political leaders condolence messages
जयपुर।

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ( Ahmed Patel ) के निधन से प्रदेश के सियासी हलकों में भी शोक की लहर छाई हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पटेल के निधन पर दुःख जताया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शोक सन्देश में पटेल को अपना दोस्त कहकर संबोधित किया। ट्वीट सन्देश में मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘दोस्त अहमद पटेल के असामयिक निधन के बारे में जानकार गहरा दुःख हुआ है। उनका चले जाना कांग्रेस पार्टी और मेरे जैसे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’
https://twitter.com/hashtag/AhmedPatel?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक सन्देश जारी कर दुःख जताया। राजे ने ट्वीट में लिखा, ‘अहमद पटेल ने सार्वजनिक जीवन में हमेशा ही समाजहित के लिए काम किया तथा राजनीतिक पटल पर अपनी पहचान बनाई। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना करती हूं।‘
https://twitter.com/hashtag/AhmedPatel?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने सन्देश में कहा कि वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के चले जाने से एक ऐसा शून्य छूट गया है जिसे भरा नहीं जा सकता। वे एक समर्पित कांग्रेसी, एक राष्ट्रवादी और मित्र के साथ ही गुरु भी थे। पायलट ने पटेल परिवार को इस दुखद घडी में संबल देने की ईश्वर से कामना की।
https://twitter.com/SachinPilot/status/1331436423103201285?ref_src=twsrc%5Etfw
गहलोत-राजे के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने भी पटेल के निधन को भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति करार दिया है।
https://twitter.com/drcpjoshi/status/1331419748106530818?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AhmedPatel?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/DrKirodilalBJP/status/1331434843121434624?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/arjunrammeghwal/status/1331432049434005504?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो