जयपुरPublished: Jul 11, 2023 01:32:03 pm
Manish Chaturvedi
एसएमएस अस्पताल में गठिया रोग से पीड़ित महिला के दोनों घुटने और दोनों कुल्हे के जोड़ों का सफल प्रत्यारोपण हुआ है।
जयपुर। एसएमएस अस्पताल में गठिया रोग से पीड़ित महिला के दोनों घुटने और दोनों कुल्हे के जोड़ों का सफल प्रत्यारोपण हुआ है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में सवाई मान सिंह अस्पताल में पहली बार किसी एक ही मरीज के चारों जोड़ बदले गए हैं। अस्थि रोग विभाग की इकाई 4 में मरीज चुकी देवी पत्नी बागता राम उम्र 48 साल ग्राम निवासी पाटोलिया तहसील जायल ज़िला नागौर के जोड़ों का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। तीन सप्ताह पहले दोनों घुटनों का और अब दोनों कूल्हे के जोड़ बदल दिये गए हैं।