scriptAloe vera : घाटे का सौदा ग्वारपाठा खेती : जाट | Aloe Vera Farming in Rajasthan | Patrika News

Aloe vera : घाटे का सौदा ग्वारपाठा खेती : जाट

locationजयपुरPublished: Dec 15, 2019 07:46:03 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Aloe vera : किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा है कि किसानों को सहायता नहीं मिलने के कारण ग्वारपाठा की खेती घाटे का सौदा बन गई है। जाट ने चूरू में ग्वारपाठा किसानों से मिलकर यह बात कही। उन्होंने कहा कि ग्वारपाठे के दाम अस्सी पैसे प्रति किलोग्राम पहुंच चुके है, जबकि वर्ष 2011 में इसके दाम सात-आठ रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहे थे।

Aloe vera : घाटे का सौदा ग्वारपाठा खेती : जाट

Aloe vera : घाटे का सौदा ग्वारपाठा खेती : जाट


घाटे का सौदा ग्वारपाठा खेती : जाट

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा है कि किसानों को सहायता नहीं मिलने के कारण ग्वारपाठा की खेती घाटे का सौदा बन गई है।
जाट ने चूरू में ग्वारपाठा किसानों से मिलकर यह बात कही। उन्होंने कहा कि ग्वारपाठे के दाम अस्सी पैसे प्रति किलोग्राम पहुंच चुके है, जबकि वर्ष 2011 में इसके दाम सात-आठ रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहे थे। ग्वारपाठे की फसल एक बीघा में सौ ङ्क्षक्वटल हो जाती है, परंतु अत्यधिक सदी एवं गर्मी के कारण यह नष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि ग्वारपाठे को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी सम्मिलित नहीं किया गया है। इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी घोषित नहीं किया गया है।
सरकारी मदद नहीं
उन्होंने कहा कि फसल खराब होने की स्थिति में ग्वारपाठे किसानो को किसी भी तरह की सहायता भी नहीं मिल रही है। इन किसानों के परेशान होने के कारण वह चुरु आकर किसानों से बात की है।
आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने ग्वारपाठे के किसानों को भी अपनी मांगों को लेकर एकजुटता के साथ आंदोलन शुरू कर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार ग्वारपाठे किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं करती है तब तक आंदोलन करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो