scriptदिल्ली तक पहुंचा थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामला, सीएम पर लगे आरोप, चुनाव के चलते नहीं होने दी एफआईआर | Alwar gang rape case : bjp demand ashok gehlot resign cm post | Patrika News

दिल्ली तक पहुंचा थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामला, सीएम पर लगे आरोप, चुनाव के चलते नहीं होने दी एफआईआर

locationजयपुरPublished: May 07, 2019 08:46:28 pm

राजनीतिक फायदे के लिए नहीं कि एफआईआर दर्ज

jaipur

दिल्ली तक पहुंचा थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामला, सीएम पर लगे आरोप, चुनाव के चलते नहीं होने दी एफआईआर

जयपुर। अलवर की थानागजी में हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) को चारों ओर से घेरने में लगी हुई है। भाजपा ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा मांगा है। दुष्कर्म की घटना को लेकर जयपुर में भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ( Madan Lal Saini ) ने प्रेसवार्ता की। वहीं नई दिल्ली में भाजपा के राजस्थान लोकसभा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ( Prakash Javdekar ) ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत की। दोनों ही जगह से भाजपा सीएम गहलोत से इस्तीफे की मांग कर रही है।
दिल्ली में प्रकाश जावड़ेकर ने सीएम गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के चलते जानबूझकर गहलोत ने चार दिन पीडि़त परिवार की एफआईआर दर्ज नहीं होने दी। यह घटना बेहद शर्मनाक, निंदनीय और सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है। इस मामले से दलित समाज के लिए कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि इसका पूरा दोष मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत का है उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
निर्भया कांड से भी बडी घटना
जयपुर में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि प्रदेश में ग्रहमंत्री का जिम्मा भी गहलोत ही संभाल रहे हैं, कानून व्यवस्था की जो हालत है। उसको देखते हुए गहलोत को तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश में अपराधियों में कोई डर नहीं रहा है। अपराधी सरेआम ऐसी विभत्स घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस, प्रशासन और सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव के दिनों में इस घटना को छिपाया गया। यह राजनीतिक षडयंत्र है। चुनाव परिणाम प्रभावित होने के डर से ऐसा किया गया। सरकार इस घटना को प्रशासन की विफलता बता कर टालना चाहती है। यह घटना निर्भया कांड से भी बडी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो