scriptथानागाजी गैंगरेप पर कांग्रेस का बयान : आरोप लगाने से पहले भाजपा अपनी सरकार का कार्यकाल देखें | Alwar gang rape case : congress first statement | Patrika News

थानागाजी गैंगरेप पर कांग्रेस का बयान : आरोप लगाने से पहले भाजपा अपनी सरकार का कार्यकाल देखें

locationजयपुरPublished: May 07, 2019 09:28:19 pm

भाजपा राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही, अपराधी बचेंगे नहीं

rape

थानागाजी गैंगरेप पर कांग्रेस का बयान : आरोप लगाने से पहले भाजपा अपनी सरकार का कार्यकाल देखें

विकास जैन / जयपुर। थानागाजी में महिला के साथ गेंग रेप और इस पूरे मामले को चुनाव के चलते उजागर नहीं होने देने के राज्य सरकार पर लगे आरोपों के बाद कांग्रेस ने इसे भाजपा की ओर से राजनीतिकरण बताया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ( archana sharma ) ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मामले को चुनाव के चलते छिपाने के आरोप पूरी तरह निराधार है, मामला जैसे ही संज्ञान में आया पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षा के वादे के साथ सत्ता में आई है। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यवाही शुरू हो चुकी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया हे। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपनी सरकार के कार्यकाल को देखे, उस समय किस तरह महिलाओं को डायन कहकर प्रताडित किया गया। बड़ी संख्या में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई। उससे पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कानून के इकबाल को महसूस कराने के लिए काम करा रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ( pratap singh khachariyawas ) ने कहा कि अपराधी अपराध कर सकता है, लेकिन बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, पूरे मामले में त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा का लगातार हमला
अलवर की थानागजी में हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा कांग्रेस सरकार को चारों ओर से घेरने में लगी हुई है। वारदात को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ( Madan Lal Saini ) ने जयपुर में प्रेसवार्ता की। वहीं राजस्थान लोकसभा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ( Prakash Javadekar ) ने भी बयान जारी किए। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) से इस्तीफे की मांग की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो