scriptthanagazi gangrape : भाजपा का हल्लाबोल, प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो | alwar thanagazi gangrape : BJP protest in jaipur | Patrika News

thanagazi gangrape : भाजपा का हल्लाबोल, प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: May 12, 2019 05:35:53 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

थानागाजी गैंगरेप मामला : महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

jaiur

thanagaji gangrape : भाजपा का हल्लाबोल, प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

जयपुर. अलवर के थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म ( alwar Thanagazi gangrape ) मामले के बाद भाजपा (BJP ) का कांग्रेस के ऊपर हल्लाबोल जारी है। थानागाजी के महिला अपराधों के मामले बाद लगातार आ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार व अन्य घटनाओं को लेकर भाजपा ने रविवार को रैली निकाल प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ( Madan Lal Saini ), पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ, अरुण चतुर्वेदी, विधायक अशोक लाहोटी,पूर्व विधायक कैलाश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता रैली के रूप में भाजपा कार्यालय से सिविल लाइंस फाटक की ओर बढ़े। विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सिविल लाइंस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सिविल लाइंस फाटक पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। फाटक के आगे प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुंचा। वहां प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल कल्याण सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी को आए चक्कर, गश खाकर गिरा

भाजपा प्रदर्शन के दैरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। इसी दौरान तेज धूप में ड्यूटी दे रहा एक सिपाही गश खाकर गिर गया। ऐसे में वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों वालो ने उसे संभालकर उठाया और छांव में बिठाया।
यह था मामला

अलवर जिले के थानागाजी कस्बे के समीप 26 अप्रेल को एक दंपत्ति तालवृक्ष जा रहे थे कि थानागाजी बाईपास पर समाज विशेष के लोगों ने उन्हें रोककर रेत के टीलों में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने पति के सामने ही महिला के साथ सामूहिक से दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपितों ने पीड़ित से धमकाकर रुपए एंठे। इसके बाद आरोपियों ने घटना का वीडीयो बनाकर वायरल कर दिया। यह घटना चुनाव के बाद सामने आई, इसके बाद से ही प्रदेशभर में भाजपा की ओर से लगातार धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो