scriptथानागाजी गैंगरेप : गरमाई सियासत, भाजपा का हल्लाबोल, सरकार संग प्रशासन को घेरा | alwar thanagazi gang rape : bjp protest collectorate circle jaipur | Patrika News

थानागाजी गैंगरेप : गरमाई सियासत, भाजपा का हल्लाबोल, सरकार संग प्रशासन को घेरा

locationजयपुरPublished: May 09, 2019 05:47:28 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

थानागाजी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामला

jaipur

थानागाजी गैंगरेप : गरमाई सियासत, भाजपा का हल्लाबोल, सरकार संग प्रशासन को घेरा

जयपुर. अलवर के थानागाजी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म ( thanagazi gang rape ) मामले में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ( BJP ) ने गुरुवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना—प्रदर्शन कर सरकार को घेरने की कोशिश की। राजधानी जयपुर में जिला कलक्ट्रेट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई बड़े नेताओं के साथ प्रदर्शन कर कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट सर्किल से चक्कर लगाते हुए कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे तो कलक्टर नहीं मिले। इस पर भाजपाई इतने भड़क गए कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ज्ञापन उनकी खाली सीट पर रख दिया। इसके बाद वही ज्ञापन वहां मौजूद एडीम को सौंपा गया।
इस बीच राज्यवर्धन सिंह, मदनलाल सैनी से लेकर राजेन्द्र राठौड़ ने सरकार से लेकर कलक्टर को खींचा। सभी ने एक सुर में आरोप लगाया कि दुष्कर्म मामले में जितनी सरकार असंवेदनशील रही है, उतनी ही ज्ञापन मामले में कलक्टर की भूमिका भी है। कलक्टर को कांग्रेस का एजेंट तक बता दिया। कहा कि, इतना बड़ा प्रकरण होने के बाद भी कलक्टर गंभीर नहीं हैं, जबकि इसकी पूर्व अनुमति और समय लिया हुआ था। उधर, कलक्टर जगरूप सिंह यादव ने स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में होने का तर्क देते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले सबूत के साथ बात करें।
ये भी रहे साथ..

विधायक नरपत सिंह राजवी, अशोक लाहोटी, पूर्व विधायक अशोक परनामी, राजपाल सिंह शेखावत, सुरेन्द्र पारीक, कैलाश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

सुरक्षा व्यवस्था ताक पर..

प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों को कलक्ट्रेट परिसर में घुसने से रोकने के लिए मुख्य गेट से आस—पास अन्य गेट भी बंद कर दिए। इसके बावजूद 10 से 15 कार्यकर्ता दूसरे रास्ते से भीतर आ गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिसकर्मी मशक्कत करते रहे।
– राजस्थान में जिस तरह के हालात हैं और सरकार उसे काबू में नाकाम हो रही है, इससे लगता है नरेन्द्र मोदी को ही इसे संभालना पड़ेगा। जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी लेकिन उन्हीं ने जनता के साथ विश्वासघात किया। इस जघन्य अपराध को दबाकर रखा गया। इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
– राज्यवर्धन सिंह राठौड़, केन्द्रीय मंत्री

– महिला सुरक्षा को ताक पर रख दिया गया। मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के किसी मंत्री को जनता की परवाह नहीं है। उस पीडि़ता और परिवार को घटना स्थल से लेकर पुलिस थाने तक बेइज्जत किया गया। मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। जयपुर कलक्टर ने भी इस मामले में असंवेदनशीलता दिखाई है।
– मदनलाल सैनी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो