scriptएक अच्छी खबर… एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित | Ambulance Employees Strike Postponed | Patrika News

एक अच्छी खबर… एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2020 08:46:27 pm

Submitted by:

Anil Chauchan

जयपुर . राजस्थान Ambulance कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को चार दौर की वार्ता के बाद अपनी प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया है।

108 ambulance

108 ambulance

जयपुर . राजस्थान एंबुलेंस ( Ambulance ) कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को चार दौर की वार्ता के बाद अपनी प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया है। एंबुलेंस कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे हड़ताल जैसा कदम उठाएंगे।

राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने सोमवार से हड़ताल की चेतावनी दे रखी थी। एंबुलेंस हड़ताल को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। दोपहर दो बजे पहले दौर की वार्ता में कोई परिणाम नहीं निकाला। राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पहले दौर की वार्ता में मिशन निदेशक नरेश कुमार ठकराल, परियोजना निदेशक अनिल पालीवाल व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्य अधिकारी व यूनियन पदाधिकारी शामिल हुई, जिनमें सभी मुद्दों पर चर्चा की गई, लेकिन सहमति नही बनी।
दूसरे दौर की वार्ता राजस्थान उच्च न्यायालय एएजी विभूति भूषन शर्मा की मध्यस्ता में परियोजना निदेशक अनिल पालीवाल व यूनियन पदाधिकारी के साथ वार्ता हुई, जिसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बनी। तीसरी वार्ता चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा व परियोजना निदेशक अनिल पालीवाल व यूनियन पदाधिकारियो से वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि वार्ता का चौथा दौर मिशन निदेशक नरेश ठकराल के साथ हुआ। इस वार्ता में कई मांगों पर सहमती हुई।
सभी वार्ताओं के बाद सहमति बनी
– आने वाले नवीन निविदा में 20 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी
– नवीन निविदा में 8 घंटे ड्यूटी करना
– प्रतिवर्ष वेतन बढ़ोतरी
– इसी महीने 20 प्रतिशत वेतन में बढ़ोतरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो