scriptएम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, तीन चरण की वार्ता के बाद बनी मांगों पर सहमति | ambulance strike suspended in rajasthan | Patrika News

एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, तीन चरण की वार्ता के बाद बनी मांगों पर सहमति

locationजयपुरPublished: Feb 24, 2021 08:40:23 am

Submitted by:

santosh

एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रदेशभर में 104 और 108 एम्बुलेंस सेवा बंद करने की घोषणा के बाद मंगलवार को अधिकारी स्तर की तीन वार्ताओं के बाद मांगों पर सहमति बनी और एम्बुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।

ambulance strike

Action on ambulance district incharge

जयपुर। एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रदेशभर में 104 और 108 एम्बुलेंस सेवा बंद करने की घोषणा के बाद मंगलवार को अधिकारी स्तर की तीन वार्ताओं के बाद मांगों पर सहमति बनी और एम्बुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।
राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि रात 10ः30 बजे मिशन निदेशक नरेश कुमार ठकराल से तीसरे चरण की वार्ता हुई। इसमें 20 फीसदी वेतन बढ़ोतरी के लिए 20 दिन का समय लिया और 8 घंटे कार्य समय के लिए दोनों एम्बुलेंस संचालक कंपनी को पत्र जारी करके 7 दिवस में लागू करने के लिए कहा गया है। दोनों मांगों का लिखित पत्र यूनियन पदाधिकारियों को दिया गया है। इस लिखित आश्वासन के बाद एम्बुलेंस सेवा बंद करने के निर्णय को स्थगित कर दिया गया है।
यों चली वार्ता
एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर साढे तीन बजे से सवा आठ बजे के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के परियोजना निदेशक अनिल पालीवाल से दो चरण की वार्ता हुई। इसमें विभाग की ओर से बढ़ा हुआ 20 फीसदी वेतन का एरियर 20 दिन में देने का आश्वासन दिया गया। लेकिन बात नहीं बनी और एम्बुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। इसके बाद रात साढे नौ बजे नरेश कुमार ठकराल ने वार्ता के लिए प्रतिनिधियों को बुलाया और लिखित आश्वासन दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो