scriptहमें 41 साल बाद भी स्वीकार नहीं कर पा रहा अमरीका: रुहानी | America is unable to accept us even after 41 years: Rohani | Patrika News

हमें 41 साल बाद भी स्वीकार नहीं कर पा रहा अमरीका: रुहानी

locationजयपुरPublished: Feb 11, 2020 10:59:38 pm

Submitted by:

dhirya

ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने मंगलवार को कहा कि 41 साल बाद भी अमरीका ईरान की इस्लामिक क्रांति को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

हमें 41 साल बाद भी स्वीकार नहीं कर पा रहा अमरीका: रुहानी

हमें 41 साल बाद भी स्वीकार नहीं कर पा रहा अमरीका: रुहानी

तेहरान. ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने मंगलवार को कहा कि 41 साल बाद भी अमरीका ईरान की इस्लामिक क्रांति को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। रुहानी ने तेहरान में एक रैली में कहा कि अमरीका एक महान राष्ट्र की जीत (ईरान) को और इस सरजमीं से एक महाशक्ति को खदेड़े जाने को स्वीकार नहीं कर पा रहा। साल 1979 में ईरान के शाह को अपदस्थ किए जाने और इस्लामिक गणतंत्र की स्थापना की वर्षगांठ के मौके पर रूहानी ने रैली को संबोधित करते हुए यह कहा।
पेंटागन ने माना, हमले में उनके सैनिकों को पहुंची दिमागी चोट
वाशिंगटन. अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा है कि 8 जनवरी को इराकी एयरबेस पर हुए ईरान के मिसाइल हमले में 109 अमरीकी सैनिकों को हल्की दिमागी चोटें आई थीं। पेंटागन के मुताबिक, इनमें से 76 सैनिक ड्यूटी पर लौट गए हैं। यह हमला ईरान ने अपने कमांडर सुलेमानी की हत्या के जवाव में किया था। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि इस हमले में कोई अमरीकी घायल नहीं हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो