scriptजानिए, आखिर क्यों हारे ट्रंप, क्यों जीते बाइडेन, क्या है कमला हैरिस का भविष्य | american election joe biden kamala harris donald trump numerology | Patrika News

जानिए, आखिर क्यों हारे ट्रंप, क्यों जीते बाइडेन, क्या है कमला हैरिस का भविष्य

locationजयपुरPublished: Nov 09, 2020 02:18:14 pm

Submitted by:

Ankita Sharma

us election — जयपुर की एस्ट्रोलॉजर का दावा आने वाले समय में राष्ट्रपति बन सकती हैं कमला हैरिस

जानिए, आखिर क्यों हारे ट्रंप, क्यों जीते बाइडेन, क्या है कमला हैरिस का भविष्य

जानिए, आखिर क्यों हारे ट्रंप, क्यों जीते बाइडेन, क्या है कमला हैरिस का भविष्य

जयपुर। अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव पर दुनियाभर की नजर रही। यह चुनाव कई मायनों में अनोखा रहा,इसमें कई परंपराएं टूटीं तो कई नई परंपराएं शुरू भी हुई। अमरीका ने जो बाइडेन को अपना नया राष्ट्रपति चुना और भारतीय मूल की अमरीकी महिला कमला हैरिस अमरीका की उपराष्ट्रपति चुनी गई। कमला पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में पद ग्रहण करेंगी, जो भारत के लिए गर्व की बात है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप अभी भी खुद की हार स्वीकारने को तैयार नहीं हैं और लगातार चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। बरहाल, अब अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हैं और वे व्हाइट हाउस की दौड़ जीत चुके हैं। उन्होंने चुनाव में रेकॉर्ड मत हासिल कर बराक ओबामा को भी पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती जग जाहिर है। ऐसे में अब अमरीकी चुनाव का और जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर भारत पर इसका क्या असर रहेगा, इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। जयपुर की सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर सुरभि गुप्ता की मानें तो बाइडेन के संबंध भारत के साथ ट्रंप से भी मजबूत और अच्छे रहेंगे। इतना ही नहीं कमला हैरिस भी भारत के पक्ष में ही रहेंगी।
यूं समझें नंबरों का गणित

सुरभि गुप्ता का कहना है कि अमरीका के राष्ट्रपति साल 2020 में हुए और यही ट्रंप की हार का मुख्य कारण भी रहा। अंक ज्योतिष के अनुसार ट्रंप के लिए यह साल कुछ खास अच्छा नहीं है, वहीं बाइडेन व कमला के लिए साल काफी अच्छा है। ट्रंप का जन्मदिन 14 जून को आता है जिसका मूलांक होता है 5, जो ट्रंप को सपोर्ट नहीं करता। वहीं जो बाइडेन का जन्मदिन आता है 20 नवंबर को, जिसका मूलांक होता है 2। कमला हैरिस का जन्मदिन भी 20 अक्टूबर को आता है, जिसका मूलांक भी दो होता है। ऐसे में 2020 का जोड़ होता है 4 जो मूलांक 2 को सपोर्ट करता है। अंकज्योतिष के अनुसार अगर अमरीकी चुनाव 2021 में होता तो ट्रंप की जीत संभव थी।
कैसे रहेंगे पीएम मोदी—बाइडेन के रिश्ते

ज्योतिषियों के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के रिश्ते भी मजबूत रहेंगे और आने वाले समय में दोनों देशों के बीच के रिश्ते और गहरे होंगे। कमला हैरिस भी भारत के पक्ष में फैसले लेंगी। एस्ट्रोलॉजर सुरभि गुप्ता का कहना है कि ग्रहों की गणना के अनुसार भविष्य में कमला हैरिस के राष्ट्रपति बनना भी संभव है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो