जयपुर

Amit Shah: भाजपा एकमुखी है, चुनाव में चेहरा कौन होगा, इसकी चर्चा की जरूरत ही नहीं-पूनियां

भाजपा में चेहरे की लड़ाई पर एक बार फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा है कि चुनाव का चेहरा कौन होगा, इसकी चर्चा की जरूरत ही नहीं। सम्पूर्ण भाजपा एकमुखी है। पार्टी आलाकमान के निर्देशों की पूरी तरह पालना ही हमारा ध्येय है।

जयपुरDec 07, 2021 / 05:49 pm

Umesh Sharma

Amit Shah: भाजपा एकमुखी है, चुनाव में चेहरा कौन होगा, इसकी चर्चा की जरूरत ही नहीं-पूनियां

जयपुर।
भाजपा में चेहरे की लड़ाई पर एक बार फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा है कि चुनाव का चेहरा कौन होगा, इसकी चर्चा की जरूरत ही नहीं। सम्पूर्ण भाजपा एकमुखी है। पार्टी आलाकमान के निर्देशों की पूरी तरह पालना ही हमारा ध्येय है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड ही भाजपा में सर्वोपरि होता है। वो ही तय करता है कि कौन चेहरा होगा। ये तमाम चीजें भविष्य के गर्भ में हैं। हमारा पहला लक्ष्य भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा संस्कारित परिवार है, जहां पर संगठन, विचार, चुनाव चिन्ह, नेतृत्व ही हमारा प्रेरणा पथ है। भाजपा के परचम के पीछे हम सब लोग चलते हैं। किसी दूसरे मुद्दे की चर्चा की आवश्यकता नहीं है।
सीएम कुर्सी बचाने के लिए बेवजह इल्जाम लगाते हैं

अमित शाह के गहलोत सरकार नहीं गिराने के बयान पर पूनियां ने कहा कि भाजपा अपनी ताकत के बलबूते सत्ता में आएगी। भाजपा की लोकतंत्र में आस्था है। भाजपा का सरकारें गिराने में कोई यकीन नहीं है। संघर्ष के दम पर हम जीतेंगे और अपनी खूबी से शासन में आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम गहलोत कुर्सी बचाने के लिए बेवजह इल्जाम लगाते हैं। अमित शाह का कहने का मतलब भी यही था कि कांग्रेस पार्टी कमजोर है। लेकिन हम अपनी खूबी से जीतेंगे।
2023 में राजस्थान में हम दमदार वापसी करेंगे

सतीश पूनियां ने अमित शाह के दौरे को ऐतिहासिक बताया और कहा कि जैसी उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा शानदार शाह की यात्रा रही है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुटता का सन्देश दिया है। सशक्त मंडल से बूथ तक की मजबूती पर उनका फोकस रहा। उनके आह्वान के बाद कार्यकर्ता मिशन 2023 के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे और दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उनके आह्वान से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 2023 में राजस्थान में हम दमदार वापसी करेंगे और हमारी कोशिश रहेगी की हम स्थायी रूप से भाजपा की सरकार बनाएं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.