scriptबीजेपी कार्यालय का कार्यक्रम रद्द, सूरज मैदान से ही लौट गए अमित शाह | amit shah in jaipur | Patrika News

बीजेपी कार्यालय का कार्यक्रम रद्द, सूरज मैदान से ही लौट गए अमित शाह

locationजयपुरPublished: Feb 18, 2019 02:10:10 pm

Submitted by:

Mridula Sharma

शक्ति केन्द्र सम्मेलन को किया सम्बोधित

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सूरज मैदान में शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद सीधा मुम्बई के लिए रवाना हो गए। शक्ति सम्मेलन के बाद बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलवामा में भारतीय सुरक्षाबल की चल रही कार्रवाई इसके पीछे बड़ा कारण हो सकता है।
दरअसल शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश भाजपा संगठन में जीत का मन्त्र फूंकने के लिए यहां आए थे। भाजपा अध्यक्ष ने सूरज मैदान में आयोजित शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन रख पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने मोदी जी इंसाफ़ करो पाकिस्तान को साफ़ करो के नारे लगाए।
इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर शाह का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी आगवानी की। शाह का जयपुर में दिनभर का कार्यक्रम तय था, लेकिन उन्होंने आनन—फानन में इसे रद्द कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो