scriptअमित शाह की दहाड़! एक-एक साल के 21 बच्चे मोदी का क्या सामना कर पाएंगे | Amit Shah Jaipur Visit: Amit Shah Attack on Congress | Patrika News

अमित शाह की दहाड़! एक-एक साल के 21 बच्चे मोदी का क्या सामना कर पाएंगे

locationजयपुरPublished: Sep 12, 2018 11:39:13 am

Submitted by:

dinesh Dinesh Saini

www.patrika.com/rajasthan-news/

amit shah
जयपुर। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में जोश भरने मंगलवार को जयपुर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और अन्य दलों के महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला। महागठबंधन के दलों पर उन्होंने कहा कि ये एक ढकोसला है, एक-एक साल के ये 21 बच्चे नरेंद्र मोदी का क्या मुकाबला करेंगे।
कांग्रेस को देश को असुरक्षित करने वाली पार्टी बता शाह ने स्पष्ट किया कि एनआरसी और भाजपा का हिंदुवादी चेहरा अगले चुनाव में बड़ा मुद्दा होगा। आगामी विधानसभा चुनावों को ट्रेलर बता शाह ने कहा, 2019 का आम चुनाव फिल्म होगी।
ट्रेलर अच्छा तो फिल्म भी अच्छी बनेगी। शाह ने कहा, 2018 के चुनाव में जीत दर्ज होने के बाद 2019 में जीत गए तो अगले पचास साल भाजपा का राज होगा। एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, राहुल भाई हमको गाली दो, लेकिन भारत माता के टुकड़े करने जाओगे तो भाजपा में आपको रोकने का साहस है।
भारत माता के टुकड़े करने वालों को जेल में डाल देंगे। घुसपैठिए देश से बाहर जाएंगे और हिंदू शरणार्थियों को सरकार नागरिकता देगी। शाह ने राहुल बाबा नाम से पुकारा और फिर मुंगेरी लाल से तुलना करने से नहीं चूके। शाह ने कहा कि राहुल बाबा को सपने देखने का हक है, लेकिन उसके लिए भी जज्बा चाहिए जो उनमें नहीं है। आंख मूंदकर और कान बंद करके सपने देखे नहीं जाते, लेकिन राहुल बाबा इससे भी बाज नहीं आ रहे।
इन अहम मुद्दों पर बोले शाह
महागठबंधन
उत्तर प्रदेश में गठबंधन थोड़ा मजबूत है। इसके अलावा किसी भी राज्य में कोई अस्तित्व नहीं है। यह सोचने का विषय है कि यदि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो क्या रक्षा मंत्री मुलायम सिंह होंगे, गृहमंत्री मायावती होंगी। और क्या ममता बनर्जी विदेश मंत्री होंगी?
राजे सरकार
राजस्थान सरकार काम करने में नंबर एक पर हैं। हमने एक रुपया दिया तो वसुंधरा राजे ने उसमें पैसा जोडकऱ नीचे पहुंचाया। उन्होंने एक-एक पाई नीचे तक पहुंचाई।

कांग्रेस का सीएम कौन
कांग्रेस भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। उनका नेता कौन होगा? राजस्थान में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, यह भी जनता को नहीं बताया जा रहा है। अंधेरे में रखने पर जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो