scriptआजादी का अमृत महोत्सव: आयोजनों के जरिए देशभक्ति की बह रही बयार | Amrit Mahotsav: Winds of patriotism blowing through events | Patrika News

आजादी का अमृत महोत्सव: आयोजनों के जरिए देशभक्ति की बह रही बयार

locationजयपुरPublished: Aug 09, 2022 06:26:14 pm

Submitted by:

Amit Pareek

पौधरोपण, तिरंगा वितरण, वाहन रैली जैसे कार्यक्रम हो रहे

आजादी का अमृत महोत्सव: आयोजनों के जरिए देशभक्ति की बह रही बयार

अभिमन्यु पार्क में तिरंगा वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहरभर में आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों में जहां देशभक्ति की बयार बह रही है वहीं लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को दिगंबर जैन महासमिति मानसरोवर की महिला मंडल अध्यक्ष तारामणि गोधा के सान्निध्य में वॉर्ड 72 के अभिमन्यु पार्क में सघन पौधरोपण कार्यक्रम के साथ साथ तिरंगा वितरण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन फायर समिति पारस जैन के साथ वॉर्ड अध्यक्ष विपिन सिंघल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश वाधवानी, बीएलओ भूदेव,पवन जैन, विशाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अल्बर्ट हॉल पर बांटे झंडे

अखिल भारतीय अग्रसेना ट्रस्ट की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत ट्रस्ट की ओर से रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर तिरंगे का नि:शुल्क वितरण किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त को लोग अपने घर, प्रतिष्ठानों,संस्थानों पर अधिक से अधिक तिरंगा फहरा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें इसीलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अग्रसेना ट्रस्ट अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष टीना बिंदल, राष्ट्रीय महिला महामंत्री निशा गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णावतार अग्रवाल, जिला महामंत्री सुभाष मित्तल, विजय अग्रवाल बनीपार्क, अंकुर गर्ग, पिंकी गुप्ता, पुष्पा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे
निकाली वाहन रैली
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत भांकरोटा मंडल की ओर से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। विधायक अशोक लाहोटी के नेतृत्व में वाहन रैली रामपुरा फाटक से रवाना हुई। वाहन रैली न्यू सांगानेर रोड स्वर्ण गार्डन, कमला नेहरू नगर होते हुई भांकरोटा पहुंची। इस दौरान भांकरोटा मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र खरबास, पार्षद गणेश चौधरी, मुकेश शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश गर्ग, भंवर जिंदोलिया, राजेश कूलवाल, अंकित झालानी, मुकेश मीणा, सुनील गुप्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो