scriptमानस ने की जोशी की आलोचना | Joshi criticized by Manas | Patrika News

मानस ने की जोशी की आलोचना

locationकोलकाताPublished: Sep 16, 2016 12:19:00 am

कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक डॉ. मानस रंजन भुंइया ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सी.पी.जोशी पर जमकर प्रहार किया

kolkata news

kolkata news

कोलकाता. कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक डॉ. मानस रंजन भुंइया ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सी.पी.जोशी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का कद्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी तथा विधायक दल के नेता अब्दुल मन्नान को अविलम्ब हटाने की मांग दोहराई है।

विधानसभा की लोक लेखा समिति का चेयरमैन बनने के कारण प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गत महीने विधायक दल की बैठक के बाद मानस को निलम्बित करने की सिफारिश आलाकमान से की है। हालांकि आलाकमान ने इस संदर्भ में अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। डॉ. भुंइया ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुछ स्वार्थी और अवसरवादी लोगों ने राज्य में पार्टी को हाशिए पर ला दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी और विधायक दल नेता मन्नान पर सीधा हमला करते हुए कहा कि ये दोनों पार्टी के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। कांग्रेस रूपी मंदिर इनसे कलंकित हो रही है। राज्य के प्रभारी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जोशी प्रदेश में संगठन की दुर्दशा से अनभिज्ञ बने हुए हैं। गत 10 अगस्त को नर्ई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मामले को सुलझाने का दायित्व जोशी को सौंपा था पर वे इसके प्रति उदासीन हैं।

ममता देश की सर्वश्रेष्ठ सीएम-
मानस ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिंगुर में किसानों की जमीन को लेकर आंदोलन करने तथा जमीन लौटाने का वादा पूरी कर ममता ने देश के कृषक आंदोलन के इतिहास में अपनी जगह बना ली हैं। वर्तमान समय में उनकी गिनती सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में होगी। मानस ने कहा कि किसानों के हितों में लड़ाई करने वाले समस्त कृषक संगठनों को राजनीतिक सोच से परे होकर ममता का अभिनन्दन करना चाहिए। उनके अनुसार देश में हर साल 14 सितम्बर को सिंगुर दिवस मनाया जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो