scriptआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान | Anganwadi workers were honored | Patrika News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

locationजयपुरPublished: Jul 27, 2020 08:15:39 pm

Submitted by:

Gaurav Mayank

कोरोना वॉरियर्स आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। संस्था की ओर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र, मास्क, सैनिटाइजर व एक गिफ्ट दिया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

जयपुर। पार्क क्लब शास्त्री नगर की ओर से आदर्श मंदिर खड्डे वाला पार्क में कोरोना वॉरियर्स आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सोमवार को सम्मान किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार तांबी ने बताया कि संस्था की ओर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र, मास्क, सैनिटाइजर व एक गिफ्ट दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी (arun chaturvedi) रहे। अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश प्रशांत अग्रवाल ने की।
समाचार पत्र वितरक सम्मानित
जयपुर। पीपल वाला पार्क विकास समिति सेक्टर-23 प्रताप नगर की ओर से समाचार पत्र वितरक वीरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बनवारी लाल विजय, हरीश मीना, एम. तबीश, सीताराम मीना, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, के.के. तनेजा, के.के. शर्मा, डॉ. ए.के. रिषी, दर्शन शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, सी.एम. शर्मा, फतेह सिंह आदि मौजूद थे।
पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
जयपुर। अखिल भारतवर्षीय युवा महिला यादव महासभा की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। महासभा की युवा प्रदेशाध्यक्ष कुसुम यादव ने ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान सीमा यादव, सोनू यादव, सुमन यादव, नीलम यादव, राजेश्वरी यादव, अनुराधा यादव, गीता यादव, शानू यादव, मनीषा यादव, शालिनी यादव, मोनिका यादव, कृष्णा यादव, रजनी यादव आदि पदाधिकारी मौजूद थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो