scriptAnimal Husbandry... | Animal Husbandry- किया औचक निरीक्षण, सीट से गायब अधिकारी और कार्मिक , अब नोटिस देने की तैयारी | Patrika News

Animal Husbandry- किया औचक निरीक्षण, सीट से गायब अधिकारी और कार्मिक , अब नोटिस देने की तैयारी

locationजयपुरPublished: May 12, 2023 09:49:37 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. भवानी सिंह ने शुक्रवार को निदेशालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्मिक और अधिकारी अपनी सीट से गायब रहे, जिन्हें नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।

Animal Husbandry- किया औचक निरीक्षण, सीट से गायब अधिकारी और कार्मिक , अब नोटिस देने की तैयारी
Animal Husbandry- किया औचक निरीक्षण, सीट से गायब अधिकारी और कार्मिक , अब नोटिस देने की तैयारी,Animal Husbandry- किया औचक निरीक्षण, सीट से गायब अधिकारी और कार्मिक , अब नोटिस देने की तैयारी,Animal Husbandry- किया औचक निरीक्षण, सीट से गायब अधिकारी और कार्मिक , अब नोटिस देने की तैयारी
जयपुर।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. भवानी सिंह ने शुक्रवार को निदेशालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्मिक और अधिकारी अपनी सीट से गायब रहे, जिन्हें नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार दोपहर तकरीबन सवा तीन बजे निदेशक भवानी सिंह, एडिशनल डायरेक्टर डॉ. आनंद सेजरा ने निदेशालय के राउंड पर निकले और हर कक्ष का निरीक्षण किया और जो अधिकारी व कार्मिक अपनी सीट पर नहीं थे उनका उपस्थिति पंजिका में रेड मार्क कर दिया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पिछले काफी समय से इस प्रकार की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि अधिकारी और कार्मिक कार्यालय समय के दौरान भी अपनी सीटों से गायब रहते हैं, जिसे देखते हुए शुक्रवार को यह औचक निरीक्षण किया गया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.