scriptसबसे चालाक और खूंखार है बैजार | animal interesting facts | Patrika News

सबसे चालाक और खूंखार है बैजार

locationजयपुरPublished: Sep 12, 2020 05:00:21 pm

Submitted by:

Archana Kumawat

इस महाशय का गुस्सा बड़ा तेज है तभी तो दूसरे जंगली जानवर तो इसे दूर से ही सलाम करते हैं, आइए जानते हैं इससे जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य…

सबसे चालाक और खूंखार है बैजार

सबसे चालाक और खूंखार है बैजार

1. बैजर उत्तरी अमरीका, आयरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन और अधिकांश यूरोप में पाए जाते हैं, वहीं हनी बैजर अफ्रीका और अरब रेगिस्तान में पाए जाते हैं।
2. बैजर का औसतन वजन करीब 9 से 11 किलोग्राम तक होता है। यदि ऊंचाई की बात करें तो ये करीब तीन फीट तक ऊंचा होता है।
3. यह बहुत ही आसली जानवर है। इसीलिए तो धीरे-धीरे चलता है।
4. हनी बैजर प्रजाति सभी बैजर से ज्यादा निडर और शातिर होती है।
5. हनी बैजर अपना घर नहीं बनाता है, यह तो सियार और लोमड़ी के घरों पर कब्जा करता है।
6. यह दिखने में भालू और नेवले का मिलता-जुलता रूप वाला है।
7. इसके पैरों पर नुकीले और मजबूत नाखून होते हैं, जिसकी मदद से ये 20 से 30 फीट की सुरंग तक खोद सकता है।
8. शिकार के लिए यह रात के अंधेरे में ही निकलता है, दिन में तो आराम फरमाता है।
9. स्वभाव से लड़ाकू होने के कारण ज्यादातर जंगली जानवर इससे दूर ही रहना पसंद करते हैं।
10. बैजर का औसतन जीवनकाल 15 से 20 वर्ष होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो