script

शरीर में रक्त की कमी दूर करेगी अंजीर

locationजयपुरPublished: Nov 21, 2020 07:15:26 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

यह फाइबर से समृद्ध होती है और लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास कराती है।

अंजीर कई गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसे वजन घटाने में उपयोगी माना गया है। यह फाइबर से समृद्ध होती है और लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास कराती है।
कब्ज की समस्या: पेट संबंधी समस्याओं में भी अंजीर खाने से लाभ होता है। यह कब्ज की परेशानी को दूर करती है क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है। विशेषज्ञ की सलाह से उचित मात्रा में लेकर लाभ लिया जा सकता है।
आयरन मिलेगा: अंजीर में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। इसे खाने से आपकी बॉडी में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। कैल्शियम की उपलब्धता आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है।
कोलेस्ट्रॉल में कमी: अंजीर में पेक्टिन नामक एक घुलनशील फाइबर होता है। यह शरीर से बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है। इसे अस्थमा की समस्या में भी लाभकारी माना गया है।
हृदय के लिए: दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अंजीर खाएं। इसमें फेनोल, ओमेगा थ्री और ओमेगा6 होता है जिससे ट्राइग्लिसराइड का मुकाबला करने में आसानी होती है और दिल सेहतमंद बना रहता है।

ट्रेंडिंग वीडियो