script

नासा के मार्स रोवर की टीम का हिस्सा भारत की ये बेटी भी

locationजयपुरPublished: Feb 25, 2021 11:49:04 pm

Submitted by:

Neeru Yadav

नासा के पर्सीवरेंस रोवर की मंगल ग्रह पर लैडिंग से सुर्खियों में आईं डॉ. स्वाति मोहन के बाद अब एक और भारतीय मूल की महिला चर्चा में हैं। ये हैं रोबोटिक्स इंजीनियर डॉ. वंदी वर्मा जिनकी भी इस मिशन में अहम भूमिका रही। वे पर्सीवरेंस रोवर के लिए रोबोटिक ऑपरेशन की मुख्य अभियंता हैं।

नासा के मार्स रोवर की टीम का हिस्सा भारत की ये बेटी भी

नासा के मार्स रोवर की टीम का हिस्सा भारत की ये बेटी भी

नई दिल्ली. नासा के पर्सीवरेंस रोवर की मंगल ग्रह पर लैडिंग से सुर्खियों में आईं डॉ. स्वाति मोहन के बाद अब एक और भारतीय मूल की महिला चर्चा में हैं। ये हैं रोबोटिक्स इंजीनियर डॉ. वंदी वर्मा जिनकी भी इस मिशन में अहम भूमिका रही। वे पर्सीवरेंस रोवर के लिए रोबोटिक ऑपरेशन की मुख्य अभियंता हैं। पंजाब के हलवारा में जन्मीं वंदना जिन्हें वंदी वर्मा के नाम से जाना जाता है, उनके पिता भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट रहे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय से की। चंडीगढ़ में इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग करने के बाद कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय से रोबोटिक्स में स्नातकोत्तर किया। 2005 में वहीं से पीएचडी भी की। अपनी पढ़ाई के बीच डॉ. वंदी वर्मा ने पायलट का लाइसेंस भी प्राप्त किया। 2007 में वे नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री में शामिल हो गईं। क्यूरियोसिटी रोवर का संचालन भी डॉ. वंदी वर्मा 2008 से नासा के मार्स रोवर का हिस्सा हैं। वे क्यूरियोसिटी, एमइआर-ए स्पिरिट और एमइआर-बी रोवर का संचालन भी कर चुकी हैं। वे अपने काम और नौकरी से बेहद प्यार करती हैं। उन्होंने 2012 में दिए अपने साक्षात्कार में कहा था कि मैं यह महसूस करती हैं कि संभवत: मेरे पास दुनिया की सबसे अच्छी नौकरियों में एक है। यहां आप उन लोगों के साथ काम कर रहे हैं जो सिर्फ वही करते हैं जो उन्हें पसंद है।

ट्रेंडिंग वीडियो