प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की एक और सूची जल्द, 7 से 8 नाम होंगे सूची में
-प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची में, प्रवक्ताओं, कोषाध्यक्ष और संगठन महामंत्री का होगा नाम, वैश्य समाज को भी प्रतिनिधित्व देने की चर्चा

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस 39 पदाधिकारियों की सूची आने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस की ओर से सूची आने की चर्चा है। बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की दूसरी और संक्षिप्त सूची 15 जनवरी तक आ सकती है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस की दूसरी सूची 7 या 8 नामों की हो सकती है।
इस सूची में प्रदेश प्रवक्ताओं, कोषाध्यक्ष, संगठन महामंत्री के नाम शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा पहली सूची में आने से वंचित रहे वैश्य और पंजाबी समाज के नेताओं के नाम भी इस सूची में शामिल किए जा सकते हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी इसके संकेत दिए हैं। कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली सूची से प्रदेश प्रवक्ताओं, कोषाध्यक्ष और संगठन महामंत्री के पद नदारद थे।
तीन प्रवक्ता हो सकते हैं पीसीसी में
बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस में इस बार तीन प्रवक्ता बनाए जा सकते हैं, इनमें दो प्रवक्ता और एक मीडिया चेयरपर्सन बनाए जा सकते हैं तो इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष और संगठन महामंत्री की भी चर्चा है।सूत्रों का कहना है रि कांग्रेस का संगठन महामंत्री प्रदेश कार्यकारिणी से नहीं होकर उसके नाम की घोषणा अलग से होगी। चर्चा ये भी है कि संभावित प्रवक्ताओं के नामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की एआईसीसी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला से भी चर्चा हो चुकी है।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज