scriptप्रदेश में सत्ता विरोधी लहर, सहाड़ा सहित सभी चारों सीटों पर विजयी होगी भाजपा-पूनियां | Anti Incumbency Ashok Gehlot Rajasthan Bjp Pm Narendra Modi | Patrika News

प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर, सहाड़ा सहित सभी चारों सीटों पर विजयी होगी भाजपा-पूनियां

locationजयपुरPublished: Feb 10, 2021 05:46:01 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की मौजूदगी में बुधवार को सहाड़ा-गंगापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे लादूलाल पिथलिया और सुवाणा से प्रधान फूल कंवर और चाव सिंह भाजपा में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर, सहाड़ा सहित सभी चारों सीटों पर विजयी होगी भाजपा-पूनियां

प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर, सहाड़ा सहित सभी चारों सीटों पर विजयी होगी भाजपा-पूनियां

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की मौजूदगी में बुधवार को सहाड़ा-गंगापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे लादूलाल पिथलिया और सुवाणा से प्रधान फूल कंवर और चाव सिंह भाजपा में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूनियां को 2 लाख 11 हजार 111 रुपए का चैक भगवान श्रीराम मन्दिर समर्पण निधि के लिए सौंपा।
पूनियां ने कहा कि उपचुनाव में सभी चारों सीटों पर कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस ने जाति, पंथ और मजहब के नाम पर लोगों को बांटने का कार्य किया और भाजपा राष्ट्रवाद के विचार के साथ लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है और इस विचार की तेजी से स्वीकार्यता के साथ पूरे देशभर में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, विधायक जोगेन्द्र गर्ग मौजूद रहे।
71 निकायों में कांग्रेस हारी, कहां गई जादूगरी

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आंकड़ों की जादूगरी करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि 90 में से 71 निकायों में कांग्रेस हारी सिर्फ 19 में बहुमत मिला और भाजपा को 25 में बहुमत मिलां इससे पहले पंचायतीराज चुनावों में भी 21 जिलों में से 14 में भाजपा और 5 में कांग्रेस का बोर्ड बना। इससे यह स्पष्ट है कि सवा दो साल के शासन में गहलोत सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो