scriptप्रदेश के स्कूलों में 3723 लेक्चरर की नियुक्ति | Appointment of 3723 lecturers in state schools | Patrika News

प्रदेश के स्कूलों में 3723 लेक्चरर की नियुक्ति

locationजयपुरPublished: Mar 18, 2021 09:39:52 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

नए सत्र में विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा10 अप्रेल तक करना होगा ज्वॉइनमृतक राज्य कर्मचारियों के 33 आश्रितों को प्रयोगशाला सहायक ग्रेड 3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति

प्रदेश के स्कूलों में 3723 लेक्चरर की नियुक्ति

प्रदेश के स्कूलों में 3723 लेक्चरर की नियुक्ति


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित 15 विषयों के 3723 लेक्चरर को नियुक्ति दी है। इन लेक्चरर को 10 अप्रेल तक संबंधित स्कूलों में ज्वॉइन करना होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के स्तर पर 6 से 18 फरवरी तक विभिन्न विषयों के लेक्चरर की काउंसलिंग हुई थी। काउंसलिंग के बाद मामला कोर्ट में चला गया जिसके कारण इन लेक्चरर को नियुक्ति नहीं मिल सकी। कॉमर्स, चित्रकला, पंजाबी विषयों को छोड़कर 15 विषयों के लेक्चरर को नियुक्ति दी गई है। जिसमें इकोनॉमिक्स के 120, भूगोल के 665, हिंदी के 762, भौतिक विज्ञान के 158, राजनीति विज्ञान के 708, गणित के 158, संस्कृत के 113, समाजशास्त्र के 28, राजस्थानी के पांच, संगीत के चार, लोकप्रशासन के 2, अंग्रेजी के 266, इतिहास के 544 लेक्चरर्स की पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही विभाग में राज्य सरकार के मृतक राज्य कर्मचारियों के 33 आश्रितों को प्रयोगशाला सहायक ग्रेड 3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद ङ्क्षसह डोटासरा ने इन कार्मिकों को बधाई दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो