scriptApproval of Rs 50 crore for grassland and wetland development | ग्रासलैण्ड एवं वेटलैण्ड विकास के लिए 50 करोड़ रूपए की स्वीकृति | Patrika News

ग्रासलैण्ड एवं वेटलैण्ड विकास के लिए 50 करोड़ रूपए की स्वीकृति

locationजयपुरPublished: May 26, 2023 05:43:05 pm

Submitted by:

rahul Singh

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ग्रासलैण्ड एवं वेटलैण्ड विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

 Cm Ashok Gehlot
Cm Ashok Gehlot
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ग्रासलैण्ड एवं वेटलैण्ड विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।

इस स्वीकृत राशि में से प्रदेश के 22 वन मण्डलों में 7800 हैक्टेयर क्षेत्रफल में चारागाह विकास एवं वृक्षारोपण कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपए, सांभर झील के विकास एवं प्रबंधन के लिए 9 करोड़ रुपए तथा कनवास रेंज (कोटा) के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह राशि पर्यावरण प्रबंधन कोष से उपलब्ध करवाई जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.