जयपुरPublished: Mar 31, 2023 07:02:08 pm
Lotika Thakur
एक्वा एरोबिक्स शरीर को फिट रखने के लिए इसे किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। गर्मी के मौसम में पसीने से राहत पाने के लिए यह लोगों के लिए नया उपाय बनता जा रहा है। इसकी वजह से शरीर के सभी अंगों में ब्लड फ्लो अच्छे से होता है।
जयपुर। हमेशा फिट रहना,उर्जा से भरपूर रहना हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार व्यायाम के लिए समय निकालना मुशकिल हो जाता है। लोगों की आजकल ऐसे व्यायाम में रुचि बढ़ रही जिसमें मनोरंजन भी हो। ऐसे में एक्वा एरोबिक्स का चलन आजकल बढ़ता दिखाई दे रहा है। शरीर को फिट रखने के लिए इसे किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। एक्वा एरोबिक्स पानी के अंदर हाथों, पैरों,कंधों के मूवमेंट को शामिल करने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में पसीने से राहत पाने के लिए यह लोगों के लिए नया उपाय बनता जा रहा है। यह व्यायाम कम समय में ज्यादा वजन घटाने में भी असरदार है। यह उन लोगों के लिए काफी आकर्षक है जो नियमित जिमिंग और कार्डियो के साथ एक रोचक एक्सरसाइज की तलाश में हैं।