scriptकांग्रेस का सरकार पर हमला, अपनी ही पार्टी की निर्वाचित महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे भाजपा नेता | Archana Sharma Press Conference : Attack on government | Patrika News

कांग्रेस का सरकार पर हमला, अपनी ही पार्टी की निर्वाचित महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे भाजपा नेता

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2018 10:47:33 pm

एक मंत्री की बातचीत के ऑडियो का किया जिक्र

jaipur
सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर . कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नेता अपनी ही पार्टी की निर्वाचित जन प्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। संयुक्त प्रेसवार्ता में दोनों ने कहा कि वायरल हुए एक ऑडियो में सिरोही के विधायक व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही की जिला प्रमुख को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। मंत्री ने वार्तालाप में अपनी ही पार्टी के दो कैथ्बनेट मंत्रियों व जिले के प्रभारी सचिव को लेकर जो बयान दिए, वे महिला जनप्रतिनिधि का चरित्र हनन करने के समान हैं। उक्त ऑडियो की फोरेन्सिक जांच होनी चाहिए।
ये भी लगाए आरोप
रेहाना रियाज ने कहा कि प्रदेश में बच्चियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रताडि़त महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा। दुष्कर्म पीडि़ताओं के प्रति सरकार संवेदनहीन रवैया दिखा रही है। इसीलिए महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। छेड़छाड़ और चैन स्नेचिंग की घटनाएं आम हो गई हैं। इसके खिलाफ महिला कांग्रेस राज्यभर में जन जागरुकता अभियान चलाएगी। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि टोंक के बनास क्षेत्र में एक बजरी खननकर्ता को खुद सरकार ही लाभान्वित कर रही है।
तथ्यहीन आरोप लगा जिम्मेदारी से भाग रही सरकार

उधर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और विधानसभा में विपक्ष का सामना करने से बचने के लिए ओछे हथकण्डे अपना रही है। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में पायलट ने कहा कि बजरी खनन, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, महिला उत्पीडऩ जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार की जवाबदेही तय करना चाहता है। लेकिन अनर्गल आरोप लगाकर सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है। कथित वीडियो पर नेता प्रतिपक्ष अपना पक्ष रखना चाहते थे परन्तु सदन में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों ने बोलने तक नहीं दिया। झालावाड़ में 6 वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या का प्रकरण सामने आया है। खननकर्ताओं ने एक व्यक्ति को सरेआम मार डाला। आए दिन लूटपाट व डकैती की घटनाएं हो रही हैं। इन मुद्दों पर विपक्ष सरकार की जवाबदेही तय कराना चाहता है लेकिन सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो