जयपुर

औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन छाल

स्वास्थ्य संबंधी किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें

जयपुरFeb 17, 2020 / 02:23 pm

Archana Kumawat

औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन छाल

हार्ट हेल्दी प्रॉपर्टीज
अ र्जुन की छाल कई तरह से हृदय रोगों की आश्ंाका को दूर करती है। यह औषधि हृदय की सूजन को दूर करने के साथ ही हृदय को ताकत देने का भी काम करती है। एनीमल स्टडी से भी सामने आया कि अर्जुन हर्ब कोलेस्ट्रोल के लेवल पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। इस तरह हार्ट अटैक की आशंका को कम करती है यह हर्ब।

शारीरिक क्षमता
शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए इस हर्ब का उपयोग किया जा सकता है। खासकर उन लोगों में, जो हृदय समस्या से परेशान हैं। एक अध्ययन से सामने आया कि अर्जुन और अश्वगंधा हर्ब यंग एडल्स के लिए बहुत उपयोग है। इस हर्ब के सेवन से शरीर में ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है। इस तरह एनर्जी लेवल बना रहता है। अर्जुन हर्ब रक्तचाप को भी संतुलित रखने का काम करती है। अर्जुन की छाल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में करना लाभकारी है। मोटापा कम करने के लिए भी अर्जुन की छाल का सेवन किया जा सकता है। यह हर्ब अतिरिक्त चर्बी को घटाती है।

कैंसररोधी गुण से भरपूर है अर्जुन छाल
कैंसर रोगियों के लिए अर्जुन की छाल बहुत लाभकारी है। प्रयोगशाला अध्ययन से सामने आया कि अर्जुन की छाल के उपयोग से कैंसर सेल्स की ग्रोथ को कम किया जा सकता है। कुछ अन्य अध्ययनों से सामने आया कि अर्जुन की छाल में पाए जाने वाले रसायन स्तन कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने के लिए बहुत प्रभावी होते हैं। कैंसर रोग के उपचार में भी अर्जुन की छाल कारगर मानी जाती है। हालांकि इस ओर आगे रिसर्च चल रही है। कैंसर के उपचार के लिए यदि इस छाल का उपयोग करना चाहते हैं तो अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

एंटी ऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टीज
अ र्जुन की छाल में बहुत ही पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। दरअसल, एंटी ऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं। इस तरह एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर को ताकत ही नहीं देते हैं, बल्कि रोगों की आशंका को भी कम करते हैं। यदि डाइटरी सप्लीमेंट्स से एंटी ऑक्सीडेंट्स का स्तर बढ़ाया जाए तो त्वचा संबंधी रोगों की आशंका भी दूर की जा सकती है। इस तरह उम्र से पहले झुर्रियां पडऩा जैसी समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स कई तरह के गंभीर रोगों से भी शरीर की रक्षा करते हैं।

बैक्टीरिया से बचाएगी छाल
कुछ अध्ययनों से यह भी सामने आया कि इस छाल के प्रयोग से बैक्टीरिया जनित बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है। त्वचा रोगों में इस छाल को बहुत उपयोगी माना गया है। हाल ही के अध्ययनों से सामने आया कि अर्जुन की छाल रुखी त्वचा वाले लोगों के लिए बेहतरीन है। अर्जुन छाल के एक्सट्रेट के उपयोग से रुखी त्वचा में नमी लाई जा सकती है। इसके अलावा यह त्वचा में लचीलापन लाकर मॉइश्चर बढ़ाने का काम करती है। इसके अलावा बुखार से छुटकारा पाने के लिए भी अर्जुन छाल का उपयोग किया जा सकता है।

मधुमेह रोगियों के लिए
आ युर्वेद में मधुमेह रोगियों के लिए भी इस छाल को उपयोगी माना गया है। कुछ अध्ययनों के अनुसार अर्जुन किडनी में ग्लूकोज के लेवल को ठीक करके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। इसकी छाल में मौजूद टैनिन, फ्लेवनॉइड्स और सैपोनिन जैसे ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में शामिल एंजाइमों को मिलाने में मदद करते हैं। इस तरह अर्जुन की छाल के सेवन से मधुमेह में लाभ पाया जा सकता है। हालांकि इस छाल का बहुत अधिक मात्रा में उपयोग करना भी सेहतमंद नहीं है। गर्भावस्था के दौरान इस छाल का प्रयोग बिलकुल नहीं करना चाहिए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.