scriptअवैध हथियार लाइसेंस बनाने के मामले में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार लोगों के मंत्रियों तक से सीधे संबंध | Arms License Racket Arrested People Direct Relation with ministers | Patrika News

अवैध हथियार लाइसेंस बनाने के मामले में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार लोगों के मंत्रियों तक से सीधे संबंध

locationजयपुरPublished: Sep 16, 2017 11:25:38 am

Submitted by:

santosh

एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड राजस्थान की टीम ने अवैध तरीके से जारी हथियार लाइसेंस की सबसे बड़े मामले का खुलासा किया है।

arms racket

gangster dangerous arms supplier arrested, jabalpur news bulletin, Crime, Vampire, Gangster, Arun Gawli, gangwar, gang rape video, gangster, mp don, hindi news, mp hindi news, india latest hindi news

जयपुर। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड राजस्थान की टीम ने अवैध तरीके से जारी हथियार लाइसेंस की सबसे बड़े मामले का खुलासा किया है। जम्मू से जारी हो रहे इन हथियार लाइसेंसों को गलत तरीकों से जारी किया जा रहा था। एटीएस की टीम ने अब तक जम्मू, पंजाब और राजस्थान से इस गैंग से जुड़े डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात उदयपुर और अजमेर से भी दस लोगों को दबोचा गया है।
राम रहीम मामले में हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सिपाही पर कसा शिकंजा

कुछ लोगों के वर्तमान सरकार के मंत्रियों तक से सीधे संबंध

इन दस में से नौ लोग उदयपुर के हैं। उदयपुर से गिरफ्तार हुए कुछ लोगों के तो वर्तमान सरकार के मंत्रियों तक से सीधे संबंध हैं। एटीएस अफसरों ने बताया उदयपुर से गिरफ्तार दो लोगों का प्रॉपर्टी कारोबार भी है। इनमें से एक के ऑफिस का कुछ दिन पहले ही सरकार के एक दिग्गज मंत्री ने उद्घाटन किया था और घंटों उसके कार्यालय में भी बिताए थे। अन्य मंत्रियों से भी इनके सपंर्क सामने आए हैं।
एमपी में है कई फैक्ट्रियां
एटीएस अफसरों ने बताया कि जम्मू कश्मीर से कुछ लोग अवैध तरीके से देश भर में हथियार लाइसेंस बांट रहे थे। बड़ी संख्या में हथियार लाइसेंस मध्य प्रदेश में भी जारी किए गए हैं। जिन लोगों का हथियार लाइसेंस जारी करना होता था उसे ये लोग जम्मू कश्मीर का नागरिक दिखाकर हथियार लाइसेंस जारी करते थे। एटीएस अफसरों ने बताया देश भर में जितने भी अवैध हथियार पकड़े जाते हैं उनमें से सत्तर प्रतिशत से भी ज्यादा मध्यप्रदेश से आते हैं। मध्यप्रदेश में कट्टा, रिवाल्वर, माउजर समेत अन्य हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्रियां हैं। यही कारण है कि एटीएस की टीम पिछले कुछ दिनों से एमपी में मौजूद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो