Financial Horoscope Today 5 March 2021 मकर वालों की हो सकती है वेतन वृद्धि, इस राशिवालों को पुश्तैनी व्यापार में लाभ
career horoscope 5 March 2021 Arthik Rashifal 5 March 2021 Money Financial Horoscope Today 5 March 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 5 March 2021 money horoscop 6 March 2021

जयपुर. 5 मार्च 2021, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि आज अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा रात 8 बजकर 43 मिनट तक हर्षण योग रहेगा और सूर्योदय से शाम 7 बजकर 55 मिनट तक राज योग रहेगा। वृश्चिक राशि में चंद्रमा के आने से यहां चंद्र—केतु ग्रहण योग बना है। आज लक्ष्मीपूजन जरूर करें.
मेष राशि
रिटेल बिजनेस में खासा धन लाभ होगा। कास्मेटिक्स आदि के बिजनेस में खुशी का कोई समाचार प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी में समय का सदुपयोग होगा। दुकान के लिए खरीददारी का योग बनेगा। पुराने निवेश से भी लाभ होगा।
वृषभ राशि
आर्थिक स्थिति के लिए समय ठीक है। व्यापार से खासा धन लाभ मिलेगा। कमीशन के काम में छोटी-मोटी समस्या आ सकती है। नौकरी में तरक्की मिलेगी। अधिकारियों से सम्बन्ध मधुर बनेंगे। निवेश के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा.
मिथुन राशि
डूबे हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ और विस्तार होगा। नया व्यापार प्रारम्भ होने का भी योग है। बिजनेस पार्टनर के साथ यात्रा का योग है। नौकरी में अधिक कार्य करने की मानसिकता बनी रहेगी। अधिकारियों से सम्बन्ध सामान्य होंगे।
कर्क राशि
आज खेती—किसानी से संबंधित व्यवसाय में धन का लाभ मिलेगा। पुश्तैनी बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त की आर्थिक सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि
आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। व्यापारिक यात्रा का योग बनेगा। नौकरी में कार्य में विस्तार होगा। नए स्टाक की खरीदारी में धन खर्च होगा। आज वस्त्र और आभूषण की खासी खरीददारी हो सकती है। इनसे संबंधित व्यापारियों को लाभ होगा.
कन्या राशि
आज खासा धन आगमन होगा। पारंपरिक बिजनेस में लाभ मिलेगा। साझेदारी से फायदा होगा। शेयर बाजार में निवेश के प्रति चिंता या संदेह दूर होगा। नौकरी वालों के लिए तरक्की का योग है। आईटी सेक्टर से संबंधित नौकरीवालों को आर्थिक लाभ हो सकता है।
तुला राशि
आर्थिक रूप से समय अच्छा है। बिजनेस मेें रूके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में काम में मन लगेगा। खाद्य पदार्थों से संबंधित व्यवसाय में भाग्य पूरा साथ देगा। कीमती धातुओं के काम में भी तेजी आयेगी तथा इससे निवेश में भी लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
व्यापार—व्यवसाय के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अधिक काम और परिश्रम करना होगा। हालांकि उधारी में कमी आयेगी। बिजनेस में दस्तावेज सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा। बिजनेस पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि
धन लाभ होगा। व्यापार में छोटी-छोटी समस्याओं से मानसिक तनाव बनेगा, लेकिन नौकरी में समस्या का समाधान होगा। उच्च व्यापारियों से सामंजस्य बनेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ कोई व्यवसायिक यात्रा करें तो सम्भलकर रहें।
मकर राशि
आज आंशिक धन लाभ होगा। कारोबार में व्यवहार का ध्यान रखें। नौकरी में आज अधिक तनाव न लें, वेतन वृद्धि हो सकती है। खरीदारी के काम में आज अत्यधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से आज आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि
पुश्तैनी व्यापार में धन का लाभ होगा। कारोबारी पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। धन भी प्राप्त हो सकता है. बिजनेस पार्टनर के साथ कोई यात्रा होगी। नौकरी के काम में बाधा उत्पन्न होगी पर समाधान भी निकलेगा।
मीन राशि
आज धन लाभ के योग हैं। साझेदारी में नया कार्य प्रारम्भ हो सकता है जिसमें भविष्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिक भागदौड करनी होगी। मार्केटिंग के काम में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ में बढोत्तरी होगी।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज