scriptगांधी जयंती पर दस्तकारों को सीधे सवा लाख का फायदा | artisans get rebate in Dastkar nagar housing scheme 2019 | Patrika News

गांधी जयंती पर दस्तकारों को सीधे सवा लाख का फायदा

locationजयपुरPublished: Oct 02, 2019 06:09:56 pm

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाहर कला केन्द्र में महात्मा गांधी दस्तकार नगर योजना को रिलांच किया और इस योजना के पोस्टर का विमोचन किया। इस योजना के तहत दस्तकारों को रियायती दर पर 660 आवास आवंटित किए जाएंगे।

dastkar nagar yojna 2019

dastkar nagar yojna 2019

मुख्यमंत्री गहलोत ने इस योजना में आवंटित किए जाने वाले आवासों की कीमत को 16 लाख 35 हजार रुपए से घटाकर 14 लाख 99 हजार रुपए करने की स्वीकृति प्रदान की।
आवेदन पत्रों की बिक्री शुरू
राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि महात्मा गांधी दस्तकार नगर योजना जयपुर के नजदीक नायला ग्राम में लगभग 15 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की गई है। इसमें आवासीय इकाई मय कार्यशाला का निर्माण किया गया है। इस योजना के लिए आवेदन पत्रों की बिक्री 2 अक्टूबर, 2019 से शुरू हो गई है, जो कि 1 नवंबर, 2019 तक चलेगी। पात्र आवेदकों की अस्थाई सूची के प्रकाशन के बाद लॉटरी से इनका आवंटन किया जाएगा।
अप्रेल, 2013 में शुरू हुई थी योजना
उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह योजना अप्रेल, 2013 में शुरू की गई थी। इस योजना में कुल 750 आवासीय इकाई मय कार्यशाला का निर्माण किया गया है, जिसमें से 90 इकाईयों का आवंटन किया जा चुका है, जिनके आवंटन पत्र शीघ्र जारी किए जा रहे हैं।
योजना को दिया नया रूप
राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुसार इस योजना को नया रूप दिया गया है। दस्तकारों के उत्पादों को उचित मूल्य मिले और उन्हें नया बाजार उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से दस्तकार नगर में एक प्रदर्शनी स्थल बनाया जाएगा। यहां स्थानीय दस्तकार अपने उत्पादों को प्रर्दशित कर सकेंगे।
स्वादिष्ट व्यंजन और रंगारग कार्यक्रम
राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि यहां एक चौपाटी बनाई जाएगी, जहां विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंंगे। इसके साथ ही यहां एक ओपन थियेटर भी बनाया जाएगा, जहां सायं के समय विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो