script

अरूण सिंह और सतीश पूनियां कल सिरोही दौरे पर, नंदगांव में प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल

locationजयपुरPublished: Aug 08, 2022 07:32:18 pm

Submitted by:

rahul Rahul Singh

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 9 अगस्त को सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वह नंदगांव में सुबह 9ः30 बजे प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। डॉ. पूनियां आज रात को ट्रेन सिरोही जिले के लिए रवाना होंगें।

सतीश पूनिया ने मांगा किसानों की फसल खराबे के लिए सरकार से मुआवजा

सतीश पूनिया ने मांगा किसानों की फसल खराबे के लिए सरकार से मुआवजा

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 9 अगस्त को सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वह नंदगांव में सुबह 9ः30 बजे प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। डॉ. पूनियां आज रात को ट्रेन सिरोही जिले के लिए रवाना होंगें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ”हर घर तिरंगा अभियान“ के अन्तर्गत प्रदेशभर में भाजपा का 50 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य है। साथ ही तिरंगा रैलियों और प्रभात फेरियों का आयोजन भी प्रदेश के सभी जिलों में होगा।
यह भी पढ़ें

आजादी का अमृत महोत्सव: तिरंगामय करेगी बीजेपी राजस्थान को, चुनावी मकसद के बीच राष्ट्रवाद पर भी फोकस

विभिन्न जिलों में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक व अन्य सभी जनप्रतिनिधि तिरंगा रैलियों और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होंगे। पूनियां रेवदर (सिरोही) में मंगलवार को तिरंगा रैली में शामिल होंगे और 10 अगस्त को आमेर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा रैली में शामिल होंगे, आमेर में तिरंगा रैली सुबह 8 बजे देवनारायण जी मंदिर देवका हरवाड़ा से रायथल तक जाएगी।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह 9 अगस्त को सुबह 5ः25 बजे माउण्ट आबू (सिरोही) पहुंचेंगे, वह नंदगांव (सिरोही) में प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे और शाम को 4ः30 बजे पाली जिले के सुमेरपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। गौरतलब हैं कि पीएम नरेन्द्र मोदी के आहवान पर देशभर में 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।
https://youtu.be/N04-cwDWoMU

ट्रेंडिंग वीडियो