scriptRajasthan में जल्द ‘चुस्त’ दिखाई देगी ‘सुस्त’ पड़ी AAP Party, जानें अब क्या क्या आई खबर? | Arvind Kejriwals AAP Party in Rajasthan latest news and updates | Patrika News

Rajasthan में जल्द ‘चुस्त’ दिखाई देगी ‘सुस्त’ पड़ी AAP Party, जानें अब क्या क्या आई खबर?

locationजयपुरPublished: Dec 25, 2021 01:46:15 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

Rajasthan AAP Party, Latest News and Updates – राजस्थान आप पार्टी जल्द दिखेगी एक्टिव मोड पर, कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देने को लेकर बन रहा ‘रोड मैप’, पांच राज्यों के चुनाव बाद दिखने लगेगी सक्रियता, … तो राजस्थान में भी लगेंगे केजरीवाल, संजय सिंह के दौरे, सोशल मीडिया के ज़रिये होगा ‘वर्चुअल’ हल्ला-बोल

jaipur

aap party

जयपुर।

राजस्थान में ‘सुस्त’ दिखाई दे रही आम आदमी पार्टी अब जल्द ही अपनी सियासी गतिविधियों को धार के लिए ‘गीयर’ बदलते दिखाई देगी। फिलहाल आप पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर टिका हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद से ही आप पार्टी राजस्थान में सक्रिय होना शुरू होगी जो वर्ष 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगी।

 

राजस्थान में आप पार्टी फिलहाल प्रदेश संगठन की विभिन्न टीमों को मजबूती देने में जुटी हुई है। पार्टी पदाधिकारी फिलहाल अनुभवी लोगों को संगठन के युवा, महिला, अल्पसंख्यक और सोशल मीडिया सहित विभिन्न मोर्चों से जोड़ने में लगे हुए हैं।

 

सड़क से वर्चुअल तक दिखेंगी हलचलें
आप राजस्थान के प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर योगेंद्र गुप्ता ने बताया है कि आप राजस्थान आने वाले दिनों में जनहित से जुड़े मुद्दों को पुरज़ोर तरीके से उठाएगी। सड़क से लेकर वर्चुअल माध्यमों से भी आमजन की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

 

सोशल मीडिया टीम का विस्तार-पुनर्गठन
आप राजस्थान ने अपनी सोशल मीडिया टीम का विस्तार और पुनर्गठन करने का भी मन बना लिया है। पार्टी के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर देवेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि मौजूदा दौर में सोशल मीडिया आम आदमी की आवाज़ को उठाने का सशक्त माध्यम है। आम आदम पार्टी शुरू से ही इस माध्यम का उपयोग करते हुए आम आदमी की आवाज़ को उठाती रही है।

 

उन्होंने बताया कि राजस्थान में भी सोशल मीडिया के माध्यम से आम जन की आवाज़ को और भी ज्यादा सशक्त तरीके से उठाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्टी की सोशल मीडिया टीम का विस्तार करते हुए पुनर्गठन किया जा रहा है।

 

ये उठाए जाएंगे मुद्दे-
आप राजस्थान के पदाधिकारियों का फोकस प्रमुख तौर पर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के अलावा लचर क़ानून व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार और चरमराई चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को अभियान के रूप में चलाकर पुरज़ोर उठाने पर है। दरअसल, पार्टी का मानना है कि इस मुद्दों को लेकर पहले भी अभियान चलाये गए और उनमें जनता का भी भरपूर समर्थन मिला।

 

केजरीवाल-संजय के भी लगेंगे दौरे

जानकारी के अनुसार राजस्थान में वर्ष 2023 में प्रस्तावित चुनाव से पहले आप राजस्थान एक्टिव मोड पर दिखाई देगी। पार्टी के पास ‘स्टार प्रचारक’ के तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और वरिष्ठ नेता सांसद संजय सिंह मौजूद हैं। संजय सिंह तो आप राजस्थान के प्रभारी भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही केजरीवाल और संजय सिंह के दौरे भी राजस्थान में लग सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो